Film Wrap: गुरदास मान की बहू ने पति से लगवाई झाडू, काम्या पंजाबी की शादी की रश्में शुरू – Film wrap bollywood tv and entertainment kamya panjabi wedding celebrations gurdas maan swara bhaskar tmov

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत गुरुवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहीं बड़ी खबरें.

शादी के बाद गुरदास मान की बहू ने पति से लगवाई झाडू, शेयर की फोटो

पॉपुलर पंजाबी सिंगर गुरदास मान के बेटे गुरिक मान और पूर्व मिस इंडिया व एक्ट्रेस सिमरन कौर मुंडी ने 31 जनवरी को सात फेरे लिए. अभी शादी को एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि गुरीक की पत्नी सिमरन ने आते ही पति को घर के काम में लगा दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर घर की सफाई करते हुए गुरीक मान की एक फोटो शेयर की है.

 बैचलरेट पार्टी के बाद माता की चौकी, काम्या पंजाबी की शादी की रस्में शुरू

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी शादी के रिश्ते में बंधने के लिए तैयार हैं. काम्या अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग से 10 फरवरी को शादी कर रही हैं. ऐसे में अब इस शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है.

अनुष्का को पसंद रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड, तस्वीर पर किया स्पेशल कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की सबसे स्टाइलिश डीवाज़ में से एक हैं. 4 फरवरी को जब वह अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में शरीक होने पहुंचीं तो उनके लुक ने सभी का दिल जीत लिया. आलिया सभी का अटेंशन ले रही थीं और शायद उन्हें खुद भी अपना ये लुक काफी पसंद आया. तभी तो उन्होंने इस आउटफिट में अपना फोटोशूट भी करवाया है.

आयुष्मान खुराना संग 11 साल पहले हुई थी जितेंद्र की पहली मुलाकात, बताया कैसा था अनुभव

एक्टर जितेंद्र कुमार अपकमिंग फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में आयुष्मान खुराना के अपोजिट रोल में नजर आएंगे. जितेंद्र इन दिनों फिल्म प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में जितेंद्र ने आयुष्मान संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया.

गुंजा कपूर पर स्वरा भास्कर ने साधा निशाना, बोलीं- तुम्हें शर्म आनी चाहिए

देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल अभी भी जारी है. दिल्ली के शाहीन बाग में तो धरना एक महीने से ज्यादा समय से चल रहा है. शाहीन बाग को लेकर राजनेता तो राजनीति कर ही रहे हैं, बॉलीवुड भी इस मुद्दे पर काफी एक्टिंव नजर आ रहा है. लगतार नागरिकता कानून और मोदी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली स्वरा भास्कर ने एक बार फिर शाहीन बाग को लेकर बड़ी बात बोल दी है.

रश्मि के घर में रहने पर मिला लीगल नोटिस? अरहान ने बताया क्या है सच

बिग बॉस 13 फिनाले की तरफ बढ़ रहा है. बिग बॉस के इस सीजन को काफी प्यार मिला. शो में कई उतार चढ़ाव भई आए. इस सब में रश्मि देसाई और अरहान खान का रिलेशन काफी चर्चा में रहा.  शो में अरहान की निजी जिंदगी के कई सीक्रेट्स उजागर हुए, जिसकी वजह से रश्मि देसाई ने अरहान संग ब्रेकअप का ऐलान कर दिया.  इसी सब के बीच में ये खबरें आई कि अरहान खान को लीगल नोटिस भेजा गया. अब अरहान खान ने इन खबरों को नकार दिया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here