Filmwrap: टी-सीरीज के केयर टेकर को हुआ कोरोना, अमेरिका पहुंचीं सनी लियोनी – Filmwrap t series office sealed after care taker got positive model poonam pandey arrested tmov

फिल्म रैप के जरिए जानें फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत सोमवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास. टी-सीरीज का केयर टेकर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद बीएमसी ने कंपनी का ऑफिस सील कर दिया है. वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी लॉकडाउन में अमेरिका पहुंच गई हैं.

1. टी-सीरीज का केयर टेकर निकला कोरोना पॉजिटिव, मुंबई ऑफिस हुआ सील

देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. हालांकि सरकार ने कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन लागू कर रखा है. अब कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. देश की जानी-पहचानी म्यूजिक लेबल टी-सीरीज की ऑफिस बिल्डिंग को बीएमसी ने सील कर दिया है.

2. जब तापसी पन्नू के शूटिंग के दौरान दिखे थे चोट के निशान, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

कोरोना वायरस के चलते सभी स्टार्स घर में बंद हो गए हैं. सरकार ने लॉकडाउन भी 17 मई तक लागू कर दिया है. हालांकि अभी तक सरकार को कोई बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी है. लॉकडाउन में स्टार्स फैन्स के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. अब तापसी पन्नू ने भी कुछ ऐसा ही किया है.

3. लॉकडाउन के बाद किस तैयारी से खुलेंगे सिनेमाहॉल, मूवी देखने जाएंगे दर्शक?

कोरोना महामारी को लेकर पूरे विश्व में जंग छिड़ी हुई है. ऐसे में एक तरफ जहां लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं तो वहीं देश की अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान हो रहा है. इसके अलावा अगर बात फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की हो तो इन दोनों ही क्षेत्रों में काम पूरी तरह से बंद है. एक तरफ जहां सीरियल्स की शूटिंग रुकी हुई है तो वहीं फिल्मों का धंधा भी मंदा पड़ गया है.

4. लॉकडाउन के बीच भारत से अमेरिका पहुंचीं सनी लियोनी, बोलीं- यहां रहूंगी सुरक्ष‍ित

कोरोना वायरस का खतरा दुनियाभर में मंडरा रहा है और ऐसे में सभी को घर में रहने और ट्रेवल ना करने की हिदायत सरकार से मिल रही है. लेकिन एक्ट्रेस सनी लियोनी कोरोना के बीच भारत से यूएस चली गई हैं. अपने साथ सनी अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों को भी ले गई हैं.

5. लॉकडाउन: ऑनलाइन पढ़ाई कर रहीं कुल्फी कुमार फेम आकृति, बताया पूरा शेड्यूल

Covid 19 के चलते भले ही ऑफिस बंद हों लेकिन काम घर से जारी है, स्कूल्स बंद हैं लेकिन पढ़ाई अब भी जारी है, वो भी ऑनलाइन. ऐसे में स्टार प्लस के सीरियल कुल्फी कुमार बाजे वाला की कुल्फी यानी आकृति शर्मा भी सुबह उठकर, स्कूल की यूनिफॉर्म में प्रॉपर रेडी होकर, ऑनलाइन पढ़ाई करने बैठती है. तो चलिए आप लोगों के साथ शेयर करते हैं वो सारी बातें जो हमने आकृति शर्मा से कीं.

6. मदद को आगे आईं सपना चौधरी, जमीन पर बैठकर बेली पूड़ियां, पुलिस को किया सैल्यूट

कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है और प्रशासन के साथ ही कई संस्थाएं गरीब और बेघर मजदूरों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं. दिल्ली पुलिस भी बेघर और गरीब लोगों की मदद के लिए समाजसेवा मिशन पर हैं. पुलिस के इन प्रयासों से प्रभावित होकर मशहूर डांसर और परफॉर्मर सपना चौधरी भी मदद को आगे आई हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here