कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर FIR: अशोकनगर में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप

अशोकनगर, मध्य प्रदेश: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने और समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 25 जून को उनके द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो के संबंध में हुई है।

दरअसल, जीतू पटवारी ने अशोकनगर जिले के मुड़वरा बरवाह गांव के रघुराज लोधी के साथ एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में कथित तौर पर लोधी को मल खिलाने की बात करते हुए, पटवारी ने अशोकनगर प्रशासन को चेतावनी दी थी और मामले को राहुल गांधी तक ले जाने की बात कही थी।

हालांकि, बाद में रघुराज लोधी ने कलेक्टर को एक शपथ पत्र देकर बताया कि मल खिलाने की घटना झूठी थी और जीतू पटवारी ने उसे बरगला कर ये सब बातें कहलवाई थीं। इस शपथ पत्र के सामने आने के बाद, मुंगावली थाना प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले ने प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here