भिंड में पुलिस जवान के साहस से टला बड़ा हादसा

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230709-WA0023-2.mp4

भोपाल। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे को रोकने में मध्य प्रदेश पुलिस की एक आरक्षक ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मामला भिंड के देहात कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले सरसईपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां पर खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने भभककर विकराल रूप ले लिया।
इसके बाद उस घर में भागदौड़ मच गई और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद घटनास्थल पर भिंड थाना देहात पुलिस पहुंची और आरक्षक सुभाष सुभाष तोमर की दिलेरी के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here