किरर घाट में ऑटो पलटने से पांच घायल,अस्पताल में उपचार जारी…

सोमवार की दोपहर राजेंद्रग्राम से औढेरा गांव आ रहा एक ऑटो किरर घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार आठ व्यक्तियों में से 5 को चोटे आने पर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत औढेरा गांव के एक परिवार के सदस्य बरहो कार्यक्रम में सम्मिलित होने राजेंद्रगाम थाना के हर्षवाह गांव गया हुआ था जो सोमवार की दोपहर वापस औढेरा आते समय आटो क्रमांक एमपी 18 आर 2580 किरर घाट में उतरते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया ।

जिसमें सवार आठ लोगों में से पांच को चोट आयी घायल चंद्रबत्ती 45 वर्ष,सीताबाई 50 वर्ष,मनीराम 40 वर्ष,सुंदर सिंह 45 वर्ष एवं ऑटो चालक मुन्नालाल 43 वर्ष सभी निवासी ग्राम औढेरा,थाना कोतवाली अनूपपुर को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर ला कर भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट- अजीत मिश्रा अनूपपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here