राममंदिर चढ़ावा मामले के बाद अब एमपी में एक्शन में सरकार, प्रमुख मंदिरों में डिजिटल पेमेंट के जरिए चढ़ेगा दान, मंत्री का बयान

देश भर में चर्चा का विषय बने आयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बाद अब मध्य प्रदेश में सरकार एक्शन मोड में है और सरकार के धार्मिक धर्मस्व न्यास विभाग से संबंधित प्रदेश के मंदिरों में व्यवस्थाओं के साथ दान और चढ़ावा का सिस्टम ऑनलाइन और डिजिटल होगा।

प्रदेश के संस्कृति एवं धार्मिक धर्मस्व न्यास मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वो बैठक आयोजित कर ये निर्देश दिए है कि देश के प्रमुख मंदिरों की तर्ज पर मध्यप्रदेश के बड़े मंदिरों की व्यवस्था अब हाईटेक होगी जिसमें भक्तों की सुविधाओं का ख्याल तो रखा ही जायेगा साथ हो दान और चढ़ावा का सिस्टम बदलेगा।

मंदिरों में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था होगी और QR कोड लगाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि में पारदर्शिता बनी रहे और श्रद्धा कम न हो।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/06/628291.mp4

बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( मंत्री संस्कृति एवं धार्मिक धर्मस्व न्यास मध्यप्रदेश)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here