
दुबई में बीते हफ्ते दिए गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष कहते दिख रहे हैं कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार इस्लाम से लिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह अधूरा है. वास्तव में राहुल गांधी ने जो कहा था, उसका केवल एक हिस्सा
ही वायरल वीडियो में दिख रहा है.
राहुल के विवादित बयान वाला वीडियो बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने रविवार को शेयर किया था. इसमें राहुल यह कहते दिख रहे हैं कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार हमारे महान धर्म, हमारे महान शिक्षकों, प्राचीन भारतीय दर्शन, इस्लाम और क्रिश्चियेनिटी से लिया था.
वहीं राहुल के वीडियो के एक भाग को तारिक फतेह ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया था और लिखा कि राहुल गांधी दावा करते हैं कि महात्मा गांधी ने
अहिंसा का विचार केवल प्राचीन भारतीय दर्शन से नहीं लिया बल्कि इस्लाम से लिया. राहुल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं.
वहीं सोनम महाजन ने भी राहुल गांधी के इस वीडियो के केवल एक भाग को शेयर करते हुए लिखा..महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार इस्लाम से लिया था.
अब मैंने इस दुनिया में सब कुछ देख लिया है. ओह गॉड, मुझे उठा लो.
India’s Rahul Gandhi claims Gandhi Ji picked up the idea of ‘non-violence’ not just from ancient Indian philosophy, but also Islam. He takes Vote-bank politics to a new low. pic.twitter.com/rn9Vcp4eKC
— Tarek Fatah (@TarekFatah) January 13, 2019
Mahatma Gandhi picked up the idea of non-violence from Islam. I have seen everything in life now, oh God, please kill me. pic.twitter.com/25Es9KlrpP
— Sonam Mahajan (@AsYouNotWish) January 13, 2019
यह है चुनावी हिन्दू का असली चेहरा
दुबई में अहिंसा का पाठ पड़ा रहें हैं
पूरे विश्व में हिन्दू धर्म को सबसे ज्यादा सहिष्णु माना गया है और यह उसका नाम भी नहीं लेते। सिर्फ इसलिए कि वहां हिन्दू कम हैं
कई खाल हैं इनके पास जहां जो फायदा देती है वो ही पहन लेते हैं@BJP4India pic.twitter.com/FPre0kCMRr
— Gaurav Bhatia (@gauravbh) January 14, 2019
आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई
जब यह मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो लोगों को लगने लगा कि राहुल गांधी ने कहा है कि महात्मा गांधी ने केवल इस्लाम से ही अहिंसा का
विचार लिया था. मामले के बढ़ जाने के बाद कांग्रेस ने राहुल का पूरा वीडियो शेयर किया जोकि 24 मिनट 11 सेकंड का है.
इस वीडियो में राहुल अहिंसा के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में वह साफ तौर पर कहते दिख रहे हैं कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का
विचार हमारे महान धर्म, हमारे महान शिक्षकों, प्राचीन भारतीय दर्शन, इस्लाम, क्रिश्चियेनिटी, जुडाइज्म और सारे महान धर्मों से लिया था.
जिसके बाद यह बात सामने आई कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया, तारिक फतेह और सोनम महाजन ने जो वीडियो शेयर किया है, वह अधूरा है.


