दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. शुक्रवार को जारी वार्षिक फोर्ब्स की सूची में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी शीर्ष से तीसरे स्थान पर खिसक आए हैं.
रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब के मालिक स्विस स्टार फेडरर ने 12 महीने में 106.3 मिलियन डॉलर (करीब 802 करोड़ रुपये) अर्जित किए, जिसमें उन्होंने 100 मिलियन डॉलर करार के जरिए हासिल किए हैं.
Roger Federer takes the top spot for the first time, with $106 million of pre-tax earnings pic.twitter.com/5rzcMwyEJO
— Forbes (@Forbes) May 29, 2020
इसके साथ ही 38 साल के फेडरर ने फोर्ब्स की लिस्ट में चार स्थानों की छलाग लगाई है. टेनिस की बात करें, तो सर्वाधिक कमाई करने वालों की लिस्ट में वह शीर्ष पर रहने वाले पहले खिलाड़ी बने.
फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (105 मिलियन डॉलर), मेसी (104 मिलियन डॉलर), नेमार (95.5 मिलियन डॉलर) और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (88.2 मिलियन डॉलर) शीर्ष पांच में हैं.
टॉप-10 लिस्ट –
1. रोजर फेडरर (टेनिस): $106.3 मिलियन
2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल): $ 105 मिलियन
3. लियोनेल मेसी (फुटबॉल): $ 104 मिलियन
4. नेमार (फुटबॉल): $ 95.5 मिलियन
5. लेब्रॉन जेम्स (बास्केटबॉल): $ 88.2 मिलियन
6. स्टीफन करी (बास्केटबॉल): $ 74.4 मिलियन
7. केविन डुरंट (बास्केटबॉल): $ 63.9 मिलियन
8. टाइगर वुड्स (गोल्फ): $ 62.3 मिलियन
9. किर्क कजिंस (फुटबॉल): $ 60.5 मिलियन
10. कार्सन वेंट्ज़ (फुटबॉल): $ 59.1 मिलियन
जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (37.4 मिलियन डॉलर ने विश्व की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी के रूप में सेरेना विलियम्स (36 मिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया. इससे पहेल ओसाका इस सूची में 29 वें स्थान पर थीं.

