पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा

बैतूल- भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर निशा बांगरे ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दो पेज का पत्र लिखकर कांग्रेस के दायित्व से मुक्त होने की बात कही है ।निशा बांगरे को कांग्रेस ने कुछ ही दिनों पहले मुख्य प्रवक्ता बनाया था । 6 माह के अंदर ही उनका राजनीति से मोह भंग हो गया है । उन्होंने कांग्रेस पर वायदा खिलाफी के आरोप भी लगाए हैं ।उनका कहना है कि उनको विधानसभा चुनाव में टिकट का आश्वासन दिया गया था इसके बाद उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि तीन माह पहले निशा बांगरे नौकरी वापस के लिए आवेदन लगा चुकी हैं इसके लिए वह प्रयास भी करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here