मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बालाघाट के कटंगी में एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में MSP के रूप में ₹377.12 करोड़ ट्रांसफर किए, जिससे 6.69 लाख किसानों को लाभ मिला। साथ ही उन्होंने ₹244.52 करोड़ की लागत वाले 78 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।
इसी दौरे का विरोध करने पर कांग्रेस के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुंजारे वन्यजीवों से होने वाले नुकसान और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।