राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बालाजी को किया प्रणाम, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद, बागेश्वर धाम की महिमा को जाना, लगाया 700 मी. लंबा परिक्रमा

छतरपुर। राजनीतिक, आध्यात्मिक और लोक-आस्था के संगम की एक विशेष झलक उस समय देखने को मिली जब राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बागेश्वर धाम पहुँचकर बालाजी के दर्शन किए और महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और महिमा को नजदीक से महसूस किया। धाम में प्रवास के दौरान वसुंधरा राजे ने लगभग 700 मीटर लंबी परिक्रमा भी की, जो श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक मानी जाती है। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री ने श्रीमती सिंधिया को आशीर्वाद दिया।

महाराज श्री ने पटकी पहनाकर उन्हें दादा गुरुदेव का चित्र, मल्टी टैलेंटेड हनुमान जी की पुस्तक, साधु जी सीताराम पुस्तक भेंट की, वहीं श्रीमती सिंधिया ने पीतांबरा माई के यहां का सिंदूर और प्रसाद भेंट किया। दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होती रही।

इस अवसर पर नितेंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती सिंधिया को बागेश्वर धाम की महिमा, सन्यासी बाबा की तपस्या, अत्यंत प्राचीन बागेश्वर महादेव के मंदिर की महिमा को विस्तार से समझाया। राजपाल ने बताया कि यह स्थान केवल एक मंदिर नहीं बल्कि आध्यात्मिक शक्ति और विश्वास का जीवंत प्रतीक है। राजपाल ने बागेश्वर महादेव मंदिर की उस मान्यता को भी बताया जिसमें कहा जाता है कि भगवान शिव अपने मंदिर में कृत्रिम रोशनी का उपयोग नहीं करने देते क्योंकि यहाँ दिव्य ऊर्जा स्वयं प्रकाश का कार्य करती है।

श्रद्धालु इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देखते हैं। कुल मिलाकर यह आस्था, परंपरा और आधुनिक जनजीवन के बीच एक अद्भुत संतुलन को दर्शाता है। बागेश्वर धाम एक ऐसा तीर्थ है जहाँ एक ओर राजनीतिक हस्तियाँ आध्यात्मिक शांति की तलाश में पहुंचती हैं तो वहीं दूसरी ओर देश भर के सिद्ध संतों और महात्माओं के साथ ही आम जनमानस की श्रद्धा इस धाम को निरंतर ऊर्जा प्रदान करती है।

विधायक अरविंद पटेरिया ने हाईवे में किया श्रीमती सिंधिया का स्वागत राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने टावर स्थित हाईवे पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती सिंधिया का भव्य स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सिंधिया ने बागेश्वर महाराज से राजस्थान की श्री हनुमंत कथा में भेंट की थी वह पहली बार बागेश्वर धाम आई है यहां की आस्था, यहां की शक्तियां लोगों को अनायास ही खींच कर ले आती है। विधायक पटेरिया के स्वागत के अवसर पर युवा नेता मुकेश पांडे, पुष्पेंद्र अवस्थी, संदीप अग्रवाल सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260324-WA0083.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here