फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शेयर की AI तस्वीर, सोशल मीडिया पर छाई

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक एआई (AI) जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों नेता एक साथ खड़े होकर हाथों से दिल का आकार बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

राष्ट्रपति मैक्रों ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि जब दोस्त मिलते हैं तो नवाचार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह एक AI द्वारा तैयार की गई तस्वीर है। पोस्ट में आगामी एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर उत्साह जताया गया और तकनीक के क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग को मजबूत करने की बात कही गई।

तस्वीर में दोनों देशों के प्रतीक चिह्न भी दिखाई दे रहे हैं, जो भारत और फ्रांस के बीच गहरी मित्रता और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाते हैं। दिल का संकेत दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक संबंधों और सहयोग की भावना का प्रतीक माना जा रहा है।गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी रही है।

एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए डिजिटल नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के महत्व को रेखांकित किया गया है।सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे दोस्ती और तकनीकी प्रगति का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे डिजिटल दौर की नई कूटनीति करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here