Tuesday, July 1, 2025
HomeBreaking NewsG20 बैठक कल से, आने लगे मेहमान, AI एंकर बनी चर्चा की...

G20 बैठक कल से, आने लगे मेहमान, AI एंकर बनी चर्चा की विषय

नई दिल्ली, एजेंसी। इस वर्ष G20 समिट का मेजबान हमारा भारत है। समिट कल यानि की 9 सितंबर से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेगी। दिल्ली में हो रही G20 समिट ऐतिहासिक होगी। कई देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और उनके जनप्रतिनिधि राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, कई अभी आने वाले हैं। आज रात तक G20 ग्रुप के ज्यादातर बड़े नेता दिल्ली पहुंच जाएंगे। इस G20 के वेन्यू भारत मंडपम में वर्ल्ड लीडर्स को भारत का इतिहास, लोकतांत्रिक परंपरा के साथ डिजिटल ग्रोथ दिखाई जाएगी। इसके लिए भारत मंडपम के रिसेप्शन के पास एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी AI जैसी हाई एंड टेक्नोलॉजी उपयोग में लाई गई है। आपको बता दें कि जैसे ही G20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्रीभारत मंडपम में एंट्री लेंगे, सबसे पहले AI एंकर भारतीय अंदाज में उनका स्वागत करेगी। आगे बढ़ते ही एक दीवार दिखती है। इसे ‘भारत: वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है। प्रदर्शनी के दूसरे हिस्से में डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंस जोन और तीसरे हिस्से में गीता AI है। आपको बता दें कि वॉल ऑफ डेमोक्रेसी में विदेशी मेहमान भारत का 5 हजार साल का लोकतांत्रिक इतिहास देखेंगे। ये दीवार 26 स्क्रीन पैनल से मिलकर बनी है। इन 26 पैनल में अलग-अलग समय की कहानियां हैं। इसमें भारत का ऐतिहासिक काल दिखाया जाएगा। भारत-मदर ऑफ डेमोक्रेसी, वैदिक काल, रामायण, महाभारत, महाजनपद और गणतंत्र, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, कौटिल्य और अर्थशास्त्र, सिंधु घाटी सभ्यता, मेगस्थनीज, सम्राट अशोक, फाह्यान, पाल साम्राज्य के खलीमपुर ताम्रपत्र, श्रेणीसंघ, तमिलनाडु का प्राचीन शहर उथीरामेरुर, लोकतंत्र का दार्शनिक आधार, कृष्णदेव राय, अकबर, छत्रपति शिवाजी, स्थानीय स्वशासन, भारतीय संविधान, आधुनिक भारत में चुनाव शामिल हैं। एग्जिबिशन की एंट्री पर AI होलोबॉक्स रखा है। इस होलोबॉक्स में AI एंकर दिखती है। ये एंकर विदेशी मेहमानों का स्वागत करेगी। इसमें एडवांस वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी है, जो रियल एंकर वाली फील देती है। आपको बता दें कि होलोबॉक्स में फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है, यानी अगर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन होलोबॉक्स के सामने खड़े होते हैं, तो एंकर उन्हें पहचान लेगी। फिर उनसे उन्हीं की भाषा में बात भी करेगी।

सख्त सुरक्षा

जी20 समिट के लिए दिल्ली पुलिस के 50 हजार से ज्यादा जवान, NSG, CRPF, CAPF और आर्मी के करीब 80 हजार जवान, बुलेट प्रूफ गाड़ियां, एंटी ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम, फाइटर जेट राफेल, हवा में 80 किमी तक मार करने वाली मिसाइल… ये सब सुरक्षा के लिए हैं। इस समिट में 18 देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, यूरोपियन यूनियन के डेलीगेट्स और 9 गेस्ट कंट्री के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। यही वजह है कि पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

क्या खाएंगे अ​मेरिकी राष्ट्रपति

G20 ग्रुप में शामिल 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि, 9 मेहमान देशों के प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति दो दिन के लिए दिल्ली में होंगे। उनके लिए दिल्ली में 25 फाइव स्टार होटल बुक हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत सभी नेताओं को खाने में मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा, रागी से बनी डिश परोसी जाएंगी। बाइडेन ITC मौर्या के सबसे महंगे सुइट चाणक्य में रुकेंगे। इसका एक दिन का किराया 8 लाख रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100