पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर जल्द कई अन्य वाहनों की बरामदगी का दावा कर रही है.
बाराबंकी (Barabanki) जिला पुलिस ने इस गिरोह के कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अब तक इनके कब्जे से पुलिस ने कुल 77 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं.
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला पुलिस और सर्विलांस टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है. इस ऑपरेशन में पुलिस टीम ने अब तक करीब 77 मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की हैं. उन्होंने बताया कि हमारी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गैंग बनाकर धोखाधड़ी करके ग्रामीणों को सस्ते दामों पर मोटरसाइकिलें बेच रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने इन सभी को ट्रेस करना शुरू किया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह गैंग फर्जीवाड़ा कर वाहन फाइनेंस कराता है और बाद में इन्हें सस्ते दामों पर बेच देता है.
कई विभागों के कर्मचारियों की मिलीगभत की आशंका
SP डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि इस गैंग के साथ फाइनेंस कंपनी, बैंक, आरटीओ के अलावा कई दूसरे विभागों के कर्मचारी की मिलीभगत की बात भी सामने आई है. इन्हीं लोगों की मदद से यह गिरोह उन लोगों के दस्तावेज हासिल करते थे, जो पहले कभी अपने वाहन फाइनेंस करा चुके हैं. इन्हीं दस्तावेजों की मदद से ये लोग एक के बाद एक कई दोपहिया वाहनों को फाइनेंस करा लेते थे. फाइनेंस कराने के बाद ये लोग वाहनों को गांवों में जाकर सस्ती दरों में बेच देते थे.आर्मी कैंटीन के नाम पर बेचते थे वाहन
बाराबंकी पुलिस के मुताबिक यह गैंग इन गाड़ियों को गांवों में यह कहकर बेच देता था कि उन्होंने यह गाड़ी आर्मी की कैंटीन से निकाली हैं, इसलिए नई के मुकाबले सस्ती हैं. वाहन के खरीदारों को गैंग के सदस्य यह भरोसा भी दिलाते थे कि एक साल बाद इनका ट्रांसफर हो जाएगा. मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जब गैंग की कारगुजारियों की सभी कड़ियों को जोड़ा तो गैंग पकड़ में आ गया. इसके बाद 4 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर 6 दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की निशानदेही पर कई अन्य वाहनों की बरामदगी की जाएगी.
ये भी पढ़ें –
UP में आधे से ज्यादा संक्रमित तबलीगी जमात से, लॉकडाउन को लेकर कही ये बात
रामपुर: क्वारंटीन सेंटर में नेपाली महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा COVID
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बाराबंकी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 5:20 PM IST


