Gauri Khan photos: lifestyle gauri khan is a perfect example of a businesswoman who is talented and stylish

1/9

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के इन लुक्स के आगे नहीं टिकतीं बीटाउन हसीनाएं भी

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के इन लुक्स के आगे नहीं टिकतीं बीटाउन हसीनाएं भी

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान यूं तो लाइमलाइट में बनी ही रहती हैं, लेकिन सफल अभिनेता की पत्नी होने के साथ ही वह खुद भी एक सफल बिजनसवुमन हैं। इसका कॉन्फिडेंस उनके कपड़ों में भी दिखाई देता है जिसमें एलिगेंस और स्टाइल भी भरपूर होता है।

2/9

फैशन के मामले में कमाल हैं गौरी

फैशन के मामले में कमाल हैं गौरी

गौरी खान फैशन के मामले में सच में कमाल हैं। इंटीरियर डिजाइनिंग के दौरान वह जिस तरह हर चीज का ख्याल रखती हैं उसी तरह वह अपने लुक और स्टाइल को लेकर भी हर चीज का ध्यान रखती हैं।

3/9

हर लुक में दिखती है एलिगेंस की झलक

हर लुक में दिखती है एलिगेंस की झलक

गौरी के फैशन की सबसे खास यह है कि वह जो भी पहनती हैं उसमें एलिगेंस की झलक जरूर होती है। अब आप इस लाइट पिंक ड्रेस विद केप को ही देख लीजिए। इसमें गौरी स्टाइलिश लगने के साथ ही काफी एलिगेंट लग रही हैं।

4/9

एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरतीं गौरी

एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरतीं गौरी

गौरी जिस तरह अपनी फील्ड से जुड़ी चीजों को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं उसी तरह वह अपने फैशन को लेकर भी एक्सपेरिमेंट करती हैं। यही वजह है कि उनकी हर पब्लिक अपीयरेंस के दौरान लुक अलग होता है।

5/9

न्यू फैशन को ट्राई करने में नहीं रहतीं पीछे

न्यू फैशन को ट्राई करने में नहीं रहतीं पीछे

गौरी ट्रेंडी ऐंड न्यू स्टाइल कपड़ों को भी ट्राई करने में आगे हैं। कई बार तो वह ऐसे फैशनेबल कपड़ों में दिखाई दे जाती हैं जिन्हें बीटाउन हसीनाओं ने भी पहले कभी ट्राई नहीं किया होता है।

6/9

कर्वी फिगर को लेकर हैं कॉन्फिडेंस

कर्वी फिगर को लेकर हैं कॉन्फिडेंस

गौरी खान अपने कर्वी फिगर को लेकर असहज नहीं होतीं बल्कि वह इसे कॉन्फिडेंस के साथ अपने ड्रेसअप से फ्लॉन्ट करती हैं। यही वजह है कि वह चाहे जो पहनें उसमें उनका कॉन्फिडेंट लुक अलग चमक ला देता है।

7/9

कूल दिखना है? नो प्रॉब्लम

कूल दिखना है? नो प्रॉब्लम

सिर्फ एलिगेंट और फैशनेबल ही नहीं, गौरी खान तो ऐसे लुक्स में भी दिखती हैं जो सुपर कूल होते हैं। अब देखिए इस तस्वीर को कैसे वह डार्क शेड डेनिम, वाइट टॉप और उसके ऊपर से ओवर साइज शर्ट पहनी हुईं कम्फर्टेबल ऐंड कूल लग रही हैं।

8/9

हाई हील्स लवर हैं गौरी

हाई हील्स लवर हैं गौरी

गौरी खान के पास हाई हील्स का अच्छा खासा कलेक्शन है। वह इन्हें न सिर्फ गाउन्स या ड्रेसेस बल्कि जींस लुक के साथ भी पहनी दिखाई देती हैं। उनकी हील्स का डिजाइन कुछ ऐसा होता है कि हर लड़की उन्हें अपने फुटवेअर कलेक्शन में शामिल करना चाहेगी।

9/9

लुक्स से ही लगती हैं रॉयल

लुक्स से ही लगती हैं रॉयल

गौरी खान के कपड़ों का कलेक्शन कुछ ऐसा है कि उन्हें पहन वह किसी रॉयल फैमिली की मेंबर जैसी लगती हैं। ऐसा शायद गौरी के चेहरे और खुद को कैरी करने के कॉन्फिडेंट अंदाज के कारण भी है। (सभी फोटोज: इंस्टाग्राम@gaurikhan)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here