एक बेटे को खोने वाली गीता 3 साल बाद बनी ट्रिपलेट मॉम

नागदा एक बेटे को खोने वाली गीता 3 साल बाद बनी ट्रिपलेट मॉम, नवरात्रि में मिला 6 मिनट में 3 बच्चों का तोहफा|। तीन साल पहले खोया था बेटा, तीन साल बाद एक साथ गूंजी तीन किलकारी, नागदा तहसील के ग्राम पारदी की गीताबाई ने 6 मिनट में दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉ. बोले भारत में हजारों के बीच होने वाली केवल एक और दुर्लभ घटना|। अपने मासूम बेटे को खोने से मायूस मां को नवरात्र में छप्पर फाड़कर खुशियां मिलीं। डिलीवरी के दौरान महिला ने एक-एक मिनट के अंतराल से तीन बच्चों को जन्म दिया। एक साथ तीन किलकारियों के गूंजन से परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा, वहीं डॉ. इंदूसिंह भी मेडिकल साइंस के अनूठे मामले का गवाह बन उत्साह से भर गईं। महिला के पति धन्नालाल ने कहा- ईश्वर ने एक बच्चा छीन लिया, लेकिन उसके बदले में एक साथ तीन बच्चों का बड़ा तोहफा दिया है।

बाईट, डॉक्टर इंदु जीतेन्द्र पाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here