Girl jumps from water tank in Muzaffarnagar, UP, Video of the shocking death viral – UP के मुज़फ्फरनगर में लड़की ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, मौत का Video वायरल

UP के मुज़फ्फरनगर में लड़की ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, मौत का Video वायरल

Viral Video में लड़की को पानी की टंकी से कूदते देखा गया (प्रतीकात्मक)

मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (UP Mujjaffarnagar) में इन दिनों मौत की छलांग का एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.वीडियो में एक लड़की पानी की टंकी पर चढ़ी हुई दिखाई पड़ रही है. नीचे लोगों के साथ युवती के परिजन उसे समझाने की कोशिश करते भी नजर आ रहे है.

यह भी पढ़ें

वायरल वीडियो में जैसे ही एक व्यक्ति टंकी के ऊपर चढ़ता है तो लड़की टंकी से छलांग (Girl jumps from water tank in Muzaffarnagar)लगा देती है. नीचे खड़े परिजन आनन फानन में घायल लड़की को उठाकर बाइक से अस्पताल लेकर जाते है, लेकिन उपचार के समय उसकी मौत हो जाती है.

Newsbeep

यह मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर का है, जहां मंगलवार को एक नाबालिग लड़की पानी की टंकी से छलांग लगा देती है,जिसके चलते उसकी मौत हो जाती है.एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मंगलवार को नई मंडी क्षेत्र के गांधी नगर में पानी की टंकी से एक लड़की ने छलांग लगा दी थी. इससे उसकी मौत हो गई थी.

मृतक लड़की के परिजनों ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. बाकी मामले की जांच की जा रही है.बताया जा रहा है कि लड़की का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसमे युवक द्वारा किसी बात को लेकर उससे छल करने पर युवती डिप्रेशन का शिकार हो गई थी. उसी के चलते लड़की छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here