Google Searches Of 2018 Priya Prakash Varrier Was The Most Searched Person On Google In India In 2018 Tk | Google Year In Search 2018: भारतीयों ने इस साल प्रिया वारियर को किया सबसे ज्यादा सर्च

Google Year In Search 2018: भारतीयों ने इस साल प्रिया वारियर को किया सबसे ज्यादा सर्च



इस साल वैलेंटाइन के पहले सबकुछ नॉर्मल चल रहा था कि अचानक आंख मारती लड़की सुरमई आंखों वाली एक लड़की की तस्वीर रातों-रात वायरल हो गई. किसी को नहीं पता था, ये कौन है. लेकिन फिर धीरे-धीरे तस्वीर साफ हुई कि वो आने वाली मलयाली फिल्म ओरू उदार लव की हीरोइन प्रिया वारियर हैं.

प्रिया वारियर के उस ‘विंक’ ने लाखों भारतीयों को घायल कर दिया था. यहां तक कि इसका हाइप इतना बड़ा था कि ये केस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था.

हां तो अब गूगल ने अपनी ईयर इन सर्च लिस्ट जारी की है और जाहिर तौर पर मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इस साल देश में गूगल पर सबसे अधिक ढूंढे (सर्च) जाने वाली शख्सियत रहीं. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया.

गूगल के ‘ईयर इन सर्च’ में वारियर भारत में सबसे अधिक खोजी गईं शख्सियतों में पहले स्थान पर रहीं.

इसके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, हरियाणवी गायिका सपना चौधरी, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा, अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, अभिनेता सलमान खान, ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से शादी करने वाली अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल, भजन गायक अनूप जलोटा और फिल्म-निर्माता और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का जगह मिली है.

ग्लोबल सर्च में मर्केल पहले स्थान पर रहीं. मर्केल ने इस साल की शुरुआत में प्रिंस हैरी से शादी की थी. इस सूची में हॉलीवुड सिंगर डेमी लोवेटो, एक्टर सिलवेस्टर स्टैलन, अभिनेता लोगन पॉल और टीवी पर्सनैलिटी क्लो कर्दाशियां का जगह आता है.

जाएंट सर्च इंजन वेबसाइट पर ढूंढे जाने वाले गानों में नेहा कक्कड़ का दिलबर-दिलबर, अरिजीत सिंह का तेरा फितूर और आतिफ असलम का देखते-देखते शामिल हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here