Government Convenes All-party Meeting Before Parliament Session, Budget Will Be Presented On February 1-NDTV Hindi NDTV India – संसद सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

संसद सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

नई दिल्ली:

संसद के मंगलवार से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले सरकार ने सभी दलों की मीटिंग बुलाई है. संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी की ओर से बुलाई गई यह सर्वदलीय बैठक संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग में होगी. इस बैठक के जरिये सरकार की कोशिश होगी कि बजट सत्र को सुचारू तौर पर चलाया जा सके. सरकार जहां आम राय से सदन चलाने की कोशिश करेगी वही विपक्ष सरकार को घेरने का कोई मौका नही छोड़ेगा, विपक्षी नेताओं का कहना है बजट देखने के बाद ही उसपर वो अपनी बात रखेंगे

यह भी पढ़ें

लेकिन जानकारी के अनुसार विपक्षी दल महंगाई, बेरोजगारी, खस्ता हाल अर्थव्यवस्था, चीन के साथ सीमा विवाद, जोशी मठ,संघीय ढांचे पर हमला, न्यायपालिका और विधायिका के जारी विवाद, जम्मू कश्मीर को फिर से राज्य बनाने के मुद्दे पर सरकार को घेर सकते हैं. साथ ही एमएसपी को लेकर कानूनी गारंटी जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर भी विपक्ष सरकार पर हमला कर सकती है.

गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ होगी . इसके बाद सरकार 2022-23 का वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट संसद के सामने पेश करेगी. एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. संसद का बजट सत्र दो चरणों में होगा. पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा .13 मार्च से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा जो 6 अप्रैल तक चलेगा.

ये भी पढ़ें-

Featured Video Of The Day

न्‍यूज @ 9 : राहुल गांधी ने श्रीनगर में फहराया तिरंगा, भारत जोड़ो यात्रा का कल औपचारिक समापन 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here