ग्वालियर में होली के दिन मामूली विवाद में पड़ोसी युवक को गोली मारने वाले आरोपी ऋषिकेश पाल को जनकगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस वह देसी कट्टा बरामद करने की कोशिश कर रही है जिससे आरोपी ने फरियादी दीपक माहौर को गोली मारी थी। खास बात यह है कि जिस समय यह घटना घटित हुई थी। वो पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी।इसका फुटेज भी वायरल हुआ था ।जिसमें दिखाई दिया था कि निम्बाजी की खोह में एक हाथ ठेले पर बैठे दीपक को ऋषिकेश पाल ने मोटरसाइकिल पर आकर कुछ देर बात करने के बाद अचानक तमंचा निकालकर दीपक पर फायर कर दिया था। गोली दीपक के पैर में लगी थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पता चला है कि होली के दिन दीपक माहौर और ऋषिकेश पाल के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद ऋषिकेश पाल घर गया और वहां से कट्टा लेकर आ गया उसने ठेले पर बैठे दीपक माहौर पर फायर कर दिया जो उसकी बाईं टांग में लगा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला ।पुलिस ने अब दीपक माहौर की शिकायत पर आरोपी ऋषिकेश पाल के खिलाफ दलित उत्पीड़न हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।


