ग्वालियर जिला अस्पताल का हाल बेहाल: 6 घंटे गुल रही बिजली, 9 ऑपरेशन टले; बैकअप जनरेटर भी खराब

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जिला अस्पताल में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हाल ही में बिजली गुल होने से लगभग 6 घंटे तक अस्पताल में अंधेरा रहा, जिसके चलते 9 ऑपरेशनों को टालना पड़ा।सबसे गंभीर बात यह रही कि अस्पताल का बैकअप जनरेटर भी खराब होने के कारण काम नहीं कर सका।

बताया गया है कि यह जनरेटर पिछले फॉल्ट के दौरान खराब हो गया था, जिसे ठीक नहीं किया गया। इस दौरान एक हार्ट अटैक के मरीज को CPR देने के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर करना पड़ा।अस्पताल में हुई इस लापरवाही के कारण पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here