ग्वालियर: उधार के पैसों के विवाद में युवक ने महिला के टी स्टॉल में लगाई आग

ग्वालियर। ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में लक्ष्मीगंज प्रसूति गृह के बाहर एक महिला के टी स्टॉल में आग लगाने की घटना सामने आई है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आग लगने से टी स्टॉल मालिक को करीब 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250825-WA0150.mp4

बताया जा रहा है कि आग लगाने वाले युवक और टी स्टॉल चलाने वाली महिला के बीच बीती शाम उधार के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते युवक ने इस घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद जनकगंज थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here