Happy Birthday Pran: जब फिल्मफेयर मिलने के बाद प्राण ने ठुकराया था अवॉर्ड, ये थी वजह – When pran refuses to take filmfare award this movie birthday special tmov

Happy Birthday Pran: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में प्राण का नाम काफी इज्जत के साथ लिया जाता है. तमाम फिल्मों में विलन का रोल प्ले करने के बाद भी प्राण ने जो सम्मान कमाया वो बहुत कम ही कलाकारों को नसीब होता है. इसकी वजह रही प्राण का विनम्र और दिलदार स्वभाव. प्राण का जन्म 12 फरवरी, 2020 को पुरानी दिल्ली के बल्लीमारां इलाके में हुआ था. एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर बता रहे हैं वो किस्सा जब प्राण ने फिल्मफेयर अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था.

प्राण को सह-कलाकार के तौर पर 3 बार श्रेष्ठ अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया. फिल्में थीं आंसू बन गए मुस्कान, उपकार और बेईमान. मगर साल 1973 में बेईमान फिल्म के लिए उन्होंने अवॉर्ड लेने से इंकार कर दिया था. फिल्म में उन्होंने पुलिस कॉन्सटेबल राम सिंह का रोल प्ले किया था. इस रोल के लिए उन्हें सपोर्टिंग एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित करने का एलान किया गया. मगर फिल्म के लिए उन्होंने अवॉर्ड लेने से इंकार कर दिया.

बेमिसाल एक्टर प्राण के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में खास बातें

इसकी ये वजह थी कि वे फिल्मफेयर की चयन समीति से खफा थे. प्राण साहब के मुताबिक श्रेष्ठ संगीतकार के लिए पाकीजा फिल्म का संगीत देने वाले संगीतकार गुलाम मोहम्मद को दिया जाना चाहिए था. मगर अवॉर्ड उन्हें ना देकर बेईमान फिल्म के म्यूजिक के लिए शंकर-जयकिशन को दे दिया गया. इस बात से खफा प्राण ने अवॉर्ड लेने से इंकार कर दिया.

प्राण की मूवीज के बारे में बात करें तो उन्होंने जिद्दी, आजाद, देवदास, राम श्याम, अमर अकबर एंटनी, बॉबी, गद्दार, धरम-वीर, सन्यासी जैसी फिल्मों में काम किया. उपकार और परिचय जैसी फिल्म में उन्होंने अपनी लीग से अलग हटकर रोल प्ले किया था. एक्टर को दादा साहेब फाल्के और पद्म भूषण जैसे सम्मानों से भी नवाजा गया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here