हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान राज्यसभा सांसद ने याचिका दाखिल कर अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग की है।अपनी पिटीशन में हरभजन सिंह ने सवाल उठाया है कि आखिर किस आधार पर उनकी सुरक्षा हटाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में उनके घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखे जाने और भीड़ द्वारा कथित रूप से हमला करने की कोशिश जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिन पर उचित कार्रवाई नहीं हुई।मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और भारत सरकार दोनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने विशेष रूप से पंजाब सरकार से पूछा है कि सुरक्षा हटाने का निर्णय किन आधारों पर लिया गया और इसकी समीक्षा कैसे की गई।कोर्ट ने सरकार से सुरक्षा मूल्यांकन (सिक्योरिटी रिव्यू) के आधार पर विस्तृत जवाब देने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई में सरकार की ओर से जवाब पेश किया जाएगा।