हार्दिक पंड्या का लग्जरी शौक बरकरार—6 महीनों में चौथी कार खरीदी, नई सुपरकार लेने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और Mumbai Indians के कप्तान Hardik Pandya एक बार फिर अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। हार्दिक ने महज छह महीनों के भीतर चौथी लग्जरी कार खरीदकर अपने महंगे कारों के शौक को नई ऊंचाई दे दी है।

बताया जा रहा है कि इस बार हार्दिक पंड्या ने हाल ही में लॉन्च हुई एक बेहद खास और प्रीमियम सुपरकार खरीदी है। खास बात यह है कि इस मॉडल को खरीदने वाले वह भारत के पहले शख्स बन गए हैं, जिससे उनकी इस खरीदारी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

हार्दिक इस नई कार की डिलीवरी लेने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों को शोरूम के बाहर स्पॉट किया गया, जहां हार्दिक बेहद खुश नजर आए।गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या को पहले से ही लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों का काफी शौक है।

उनके कार कलेक्शन में कई महंगी और हाई-एंड गाड़ियां शामिल हैं। अब इस नई सुपरकार के जुड़ने से उनका कलेक्शन और भी शानदार हो गया है।फैंस भी हार्दिक की इस नई खरीदारी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here