hariyali teej mehndi design: Hariyali Teej 2020 Mehndi Designs: हाथों में मेहंदी लगाकर अपने लुक में लगाएं चार-चांद, यहां से चुनें लेटेस्ट डिजाइन – hariyali teej 2020 try these easy trendy mehndi or henna designs ideas

NBT

सावन का महीना चल रहा है। शिव जी के इस पावन महीने में अनेक व्रत एंव त्‍यौहार मनाए जाते हैं। इसी क्रम में सुहागिनों का बड़ा पर्व हरियाली तीज का भी महिलाओं को बेसब्री से इंतजार होता है। इस व्रत में सुहागिने और कुंवारी लड़कियां अपने पति और मनचाहे वर को पाने की कामना लिए यह व्रत पूरी विधि-विधान के साथ रखती है।

यह व्रत पंजाब और उत्तर प्रदेश में बड़े ही जोर-शोर के साथ मनाया जाता है। इसलिए बाजारों में इसकी अच्‍छी खासी रौनक देखने को मिलती है। इस व्रत का क्रेज सबसे ज्‍यादा नई नवेली दुल्‍हनों को होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे सोलह शृंगार के साथ अपने हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। सावन के महीने में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए अगर आप भी हरियाली तीज पर अपनी हथेलियों को सुंदर और डिजाइनर मेहंदी के साथ भरना चाहती हैं, तो यहां दिए गए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन को ट्राई करना न भूलें।

अगर आप पूजा के दौरान भारी आउट‍फिट पहनने वाली हैं, तो ज्‍यादा भारी भरकम डिजाइन वाली मेहंदी न लगाएं। ऐसे में आप चाहें तो मोटिफ मेहंदी या फिर सिंपल फूल-पत्ती और बूटे की डिजाइन बनवाएं। शादी-ब्याह जैसे ट्रडिशनल मौकों से लेकर तीज-त्योहार तक फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हमेशा ही महिलाओं और लड़कियों की पहली पसंद होता है।

यदि आप पूजा के काम-काज में काफी बिजी रहने वाली हैं और मेहंदी लगाने का समय नहीं है, तो आप हथेलियों पर केवल गोल चांद बना लें और इसके चारों तरफ मेहंदी से ही छोटे-छोटे चांद बना लें। इसके बाद अपनी आधी उंगलियों को रंग लीजिए। यह एकदम सिंपल डिजाइन जरूर है, लेकिन दिखने में बेहद क्लासी भी लगती है।

हरियाली तीज भगवान शिव और देवी पार्वती के पुनर्मिलन की खुशी के लिए मनाया जाता है। महाकाव्यों के अनुसार, देवी पार्वती और भगवान शिव का पुनर्मिलन पार्वती जी द्वारा की गई घोर तपस्या का परिणाम है। वर्षों तक पूजा करने और सच्चा समर्पण दिखाने के बाद, भगवान शिव ने देवी पार्वती को पति के रूप में आशीर्वाद दिया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here