health benefits of kiwi: Benefits Of Kiwi Juice : रोज सुबह कीवी फल के जूस में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, नहीं होंगे ये 5 रोग – 5 health benefits of kiwi try this one glass fruit juice to stay healthy

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बारिश के मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियां भी लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं। अपनी सेहत का खास ख्याल रखने के लिए लोग अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देते हैं और बाहर की चीजों का सेवन करने से बचते हैं। बारिश में एक फल का सेवन करने की सलाह डॉक्टरों के द्वारा भी दी जाती है क्योंकि इस मौसम में डेंगू की चपेट में आने की आशंका सबसे ज्यादा होती है।

इस फल में प्लेटलेट्स को बढ़ाने का गुण पाया जाता है और डेंगू की चपेट में आने वाले व्यक्ति को इसकी बहुत जरूरत पड़ती है। इसका सेवन यदि जूस के रूप में किया जाए तो यह सेहत को कई बेहतरीन फायदे पहुंचा सकता है। कीवी फल का जूस के रूप में अगर सेवन किया जाए तो यह सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है।

1. अस्थमा के जोखिम को कम करे

कीवी फल का सेवन अगर जूस के रूप में किया जाता है तो अस्थमा के मरीजों को इसका बेहतरीन फायदा देखने को मिल सकता है। ऐसा माना जाता है कि अस्थमा के दौरान श्वसन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए कीवी में मौजूद गुण फायदा पहुंचाते हैं।



2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

बारिश के मौसम में पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं लोगों को बहुत परेशान करती हैं। इससे बचे रहने के लिए कीवी फल के जूस का सेवन काफी फायदा पहुंचाएगा। कीवी फल में मौजूद फाइबर की मात्रा पाचन क्रिया को ठीक करती है और पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं से भी आपको बचा सकती है।

यह भी पढ़ें : रात में इसलिए न करें दही का सेवन, हो सकती हैं ये 5 खतरनाक समस्याएं



3. इम्युनिटी को मजबूत करे

रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर हम कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं। खासकर कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कीवी फल का जूस इम्यून सेल्स को मेंटेन रखता है जिसके कारण इन इम्युनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।



4. ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए

ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने के लिए भी कीवी फल का जूस काफी फायदा पहुंचाएगा। दरअसल, कीवी में मैग्नीशियम और पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में काफी मददगार साबित होगी।

यह भी पढ़ें : कोरोना से ठीक हुआ मरीज, अब वायरल हो रहा है उसका ये इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा



5. आंखों की अच्छी देखभाल के लिए

वर्क फ्रॉम होम करने के दौरान लोगों को कीवी फल के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इस दौरान लोगों को कंप्यूटर स्क्रीन या फिर लैपटॉप स्क्रीन पर काम करते रहने के कारण आंखों पर ज्यादा दबाव भी पड़ रहा है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार कीवी फल या इसके जूस का सेवन करने से विजन लॉस की समस्या से बचा जा सकता है।



इस जूस को कैसे बनाएं


कीवी फल का एक गिलास जूस तैयार करने के लिए आपको एक कीवी की जरूरत पड़ेगी। इसे पानी से अच्छी तरह धो लें और इसकी ऊपरी परत को साफ करने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे जूसर जार में डालें और दो कप पानी मिलाएं। अब 5 मिनट तक जूसर को चलाएं। 5 मिनट के बाद एक गिलास में जूस को निकालकर ऊपर से चुटकी भर नमक मिलाएं। अब यह जूस पीने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें : कोरोना से ठीक होने पर भी होंगी ये समस्याएं

कोरोना वायरस दिमाग के इस हिस्से पर डाल रहा है बुरा असर, देखें यह खास Video

कोरोना का खतरा बढ़ा, अब दिमाग में कर रहा गड़बड़ीकोरोना का खतरा बढ़ा, अब दिमाग में कर रहा गड़बड़ीकोरोना वायरस फेफड़ों को किस तरह खराब कर देता इससे तो आप वाकिफ होंगे ही… हाल ही में एक्सपर्ट्स ने बताया कि ये दिल को भी नुकसान पहुंचा रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये धीरे-धीरे शरीर के दूसरों हिस्सों को भी बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है. दुनियाभर की लगभग 300 रिसर्च में ये बात सामने आई है कि कोरोना दिमाग पर भी बुरा असर डाल रहा है. जिसकी वजह से लोग कई तरह के मेंटल डिसऑर्डर्स को फेस कर रहे हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here