health News : Sugar and weight loss: वजन घटाने के लिए क्‍या बिल्‍कुल भी न खाएं मीठा? जानें न्यूट्रिशनिस्ट के जवाब – how to manage sugar cravings when on a weight loss diet

शुगर का सेवन करने से दुनिया भर में तेजी से मोटापे की समस्या बढ़ रही है। इसके अलावा यह कई तरह की बीमारियां भी पैदा करता है। जब वजन घटाने की बात आती है, तो लोग अपनी डाइट से शुगर को बाहर कर देते हैं। वैसे तो यह आसान है, लेकिन शुगर खाने की इच्छा को रोकना काफी मुश्किल है।

साइंस के अनुसार, शुगर शरीर की नहीं बल्कि मस्तिष्क की जरूरत होती है। यही कारण है कि हमें शुगर खाने की तेज इच्छा होती है। लेकिन वजन घटाने के लिए क्या वास्तव में शुगर से परहेज करना चाहिए? आइए जानते हैं।

शुगर का वजन घटाने से संबंध

weightloss1


पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि शुगर में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इससे शुगर खाने की तेज इच्छा होती है और वजन बढ़ जाता है। इसलिए शुगर की बजाय फल और दही खाना फायदेमंद माना जाता है।

गुड़ और शहद

Sugar vs Jaggery


वजन घटाने के लिए शुगर की जगह गुड़ और शहद का सेवन करना चाहिए। इसमें कम कैलोरी होती है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन इनका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। खाने में शहद या गुड़ पाउडर का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन है।

फल

fruits


फलों में प्राकृतिक मिठास पाई जाती है। इसके साथ ही फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। फलों का सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। शुगर खाने की इच्छा को कंट्रोल करने के लिए आम और अंगूर जैसे फलों का सेवन करना फायदेमंद है।

दही

dahi


वजन घटाने के लिए यह एक बढ़िया स्नैक है। दही में हेल्दी प्रोबायोटिक होता है जो पेट के लिए फायदेमंद है। दही में कई तरह के फलों को मिलाकर सेवन करने से शुगर खाने इच्छा कम होती है। साथ ही यह तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।

स्मूदी

smoothi


मीठा खाने की इच्छा होने पर स्मूदी का सेवन करना एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कई तरह के फल होते हैं और रिफाइंड शुगर की मात्रा कम होती है। साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलतीहै।

Also read: ओह! तो शरीर की इन कमियों की वजह से करता है बार बार मीठा खाने का मन

खजूर

dates


खजूर में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। यह ब्लड में धीमी गति से शुगर रिलीज करता है। इसके अलावा खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और फ्लोरिन पाया जाता है। मोटापा घटाने के लिए शुगर के बजाय खजूर का सेवन करना फायदेमंद है।

वजन घटाने के लिए शुगर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसमें अधिक कैलोरी होती है जिससे मोटापा बढ़ सकता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here