हिना खान अपनी तस्वीरें से हमेशा फैन्स की तारीफें बटोरती रहती हैं। उनका ऐसा ही एक लुक वह था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत पंजाबी दुल्हन बनी नजर आई थीं। इसकी तस्वीरें सामने आते ही, तेजी से वायरल भी हो गई थीं।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

हिना खान टीवी की सबसे पॉप्युलर ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फॉलोइंग है, तभी तो उनकी एक तस्वीर ही बड़ी संख्या में लाइक्स और कॉमेंट्स बटोर लेती है। यह अदाकारा भी अपने फैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए टाइम टू टाइम सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करती रहती है, जिनमें से कई में उनका स्टाइलिश अवतार देखने को मिलता है, जो फैन्स का दिल चुराने के लिए काफी होता है। ऐसी ही एक पोस्ट में जब हिना दुल्हन बनी दिखी थीं, तो देखने वाले भी इस हसीना के हुस्न के कायल हो गए थे।
दरअसल, कुछ समय पहले हिना खान को अरिजीत सिंह के एक गाने में कास्ट किया गया था। इसमें उनके साथ प्रियांक शर्मा को भी लिया गया था। विडियो में टीवी की यह आइडल बहू पंजाबी दुल्हन के लिबास में नजर आई थी। उन्होंने इसके लिए रानी कलर का लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था।

हिना खान
ब्राइडल लुक के लिए हिना ने गोल्डन चोकर नेकलेस, मैचिंग झुमके, नथ, माथापट्टी और हाथों में चूड़ा व कलीरे भी पहने थे। इस लुक के साथ ऐक्ट्रेस के मेकअप को न्यूड टोन ही रखा गया था। हालांकि, उनकी आईज को जरूर काजल और आईलाइनर से हाईलाइट किया गया था।

हिना खान का दुल्हन लुक
हिना ने जब इस लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो उन्हें फैन्स की ढेर सारी तारीफें मिलीं। लोगों ने उन्हें ‘खूबसूरत’, ‘सो ब्यूटीफुल’ जैसे कॉमेंट्स कर कॉम्प्लिमेंट किया। वैसे सिर्फ तस्वीरें ही नहीं बल्कि विडियो में भी हिना कमाल की नजर आ रही थीं।

जब हिना बनी दुल्हन
गजब का है हिना का स्टाइल स्टेटमेंट
रेकमेंडेड खबरें
सिंपल सा दिखने वाला दीपिका पादुकोण का ये हेयर बैंड है बड़ा मह..
एशियन पेंट्स का कोरोना वॉरियर्स के लिए सॉन्ग
12वीं के मार्क्स पर इंजीनियरिंग में एडमिशन, राज्य शिक्षा विभ..
OnePlus 8 Pro का इंतजार खत्म, अगले हफ्ते है सेल
रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर श्रीदेवी की छोटी बेटी हुई थी बुरी तर..
MP में मुस्लिम छात्रों को बरामदे में बैठाकर ली गई परीक्षा
पहली बार नजर आई 7 सीटर क्रेटा, जानें क्या होगा खास
Covid-19 से बचाव के लिए यह दवाई हुई वायरल, तेजी से बढ़ी डिमां..
32 हजार मोती-12 हजार क्रिस्टल्स के अलावा प्रियंका चोपड़ा के..
Sarkari Naukri 2020: यहां कई पदों पर वैकेंसी, 12वीं और ग्रेज..
नेपाल शस्त्र बल के जवानों ने बॉर्डर पर की अंधाधुंध फायरिंग, ..
Adv: जूते, सैंडल, कपड़ों की रेंज, 30% तक छूट
CM योगी ने कोरोना को ‘धो’ डाला, यूपी में 1456 मशीनों से हो र..
अथॉरिटी ने ‘रोटी’ मानने से किया इनकार, 18 फीसदी जीएसटी के दा..
कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या से अर्थव्यवस्था के और..
Source link