Hina Khan: lifestyle hina khan looks so gorgeousin tradition avtaar saree

1/8

वेस्टर्न ही नहीं हिना का इंडियन लुक भी है कमाल

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हिना खान (Hina Khan) अब छोटे पर्दे के बाद फ़िल्मी दुनिया में कामयाबी के झंडे गाड़ने में लगी हुई हैं। हिना खान एक्टिंग में ही नहीं बल्कि फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं है। वेस्टर्न वियर से लेकर इंडियन वियर तक हिना सभी को बेहद फैशनेबल तरीके से कैरी करती हैं। हिना का इंस्टाग्राम उनकी सार्टोरीअल पिक्स से भरा पड़ा है। ऐसे में हमने सोचा क्यों न आपको हिना के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स दिखाएं, जिनमें वो कमाल की लग रही हैं।

2/8

स्ट्राइप्स साड़ी

ऑरेंज एंड ब्लैक बॉर्डर वाली इस सिंपल-सी स्ट्राइप्स साड़ी में हिना खान काफी गॉर्जियस लग रही हैं। सटल मेकअप के साथ V शेप नेकलाइन वाला ये लुक आपका दिल जीत लेगा। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपकलर और स्मोकी आईज उनके इस लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

3/8

वाइट एंड ब्लू मैटेलिक साड़ी

वाइट एंड ब्लू मैटेलिक साड़ी में हिना खान की खूबसूरती देखते ही बन रही हैं। मैटेलिक साड़ी के साथ ये कॉन्ट्रास्टिंग हॉल्टर नेक ब्लाउज मिडिल पार्टेड हेयर स्टाइल, स्मोकी आईज और डार्क पिंक लिपकलर उनके इस लुक को काफी क्लासी बना रहे हैं।

4/8

लेयर्ड चैन डिटेलिंग साड़ी

प्लेन ब्लैक ब्लाउज के शोल्डर पर लेयर्ड चैन वाली ग्रे डिटेलिंग साड़ी किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। स्कार्फ की तरह गले में राउंड किया हुआ साड़ी का पल्लू और उस मैसी बन उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है।

5/8

रेड बंगाली साड़ी

पैंट स्टाइल में पहनी गई ये रेड साड़ी हिना के स्टाइल स्टेटमेंट को बयां करने के लिए काफी है। स्ट्रिप कट्स के साथ डिज़ाइनर ब्लाउज उनके लुक को काफी स्टाइलिश टच दे रहा है।

6/8

पेस्टल पिंक साड़ी

हिना खान ने इस पेस्टल पिंक साड़ी को काफी ग्रेसफुली कैरी किया है। नीचे से लहंगे जैसे डिज़ाइन में बनी हुई ये साड़ी बेहद खूबसूरत है। मिनिमल मेकअप के साथ लॉन्ग डैंगलर्स स्मोकी आईज और कर्ली हेयर उनके लुक को पूरा कर रहे हैं।

7/8

डिजिटल प्रिंट ब्लैक साड़ी

Satya Paul की डिज़ाइन की हुई डिजिटल प्रिंट ब्लैक साड़ी के साथ हिना खान ने अपने लुक को पूरा करने के डार्क मेकअप के साथ स्मोकी आईज और डार्क लिपकलर लगाया हुआ है और साथ ही हाई बन उनके इस लुक में कंट्रास्ट का काम कर रहा है।

8/8

ब्लैक एंड पिंक फ्रिल साड़ी

पफ स्लीव्स वाली इस ब्लैक एंड पिंक साड़ी में हिना खान गजब की लग रही हैं। ट्यूब ब्लाउज के साथ उनकी ये फ्रिल साड़ी बेहद खूबसूरत है और मैडम ने जिस अंदाज़ में इसे कैरी किया वो वाकई देखने लायक है। मिनिमल मेकअप के साथ कर्ली हेयर्स और उनकी ब्यूटीफुल स्माइल उनके इस लुक को पूरा कर रही है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here