हिन्दी माथे की बिंदी : हिन्दी दिवस पर मध्य प्रदेश में हुए कई आयोजन

Happy Hindi Divas concept celebration background design vector

भोपाल। मध्य प्रदेश में कल हिन्दी दिवस (Hindi Diwas) धूमधाम से मनाया गया। हिन्दी दिवस कल पूरे प्रदेश में उत्सवी माहौल में मनाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय (Atal Bihari Hindi University Bhopal) में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. प्रेमलता चुटैल आचार्य ने कहा कि मातृभाषा एवं मां का कोई विकल्प नहीं होता है। वहीं, धार जिले में स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता और माटी गणेश कार्यशाला का आयोजन का आयोजन किया गया। मुरैना में हिन्दी विभाग के तत्वाधान में शासकीय स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय मुरैना में 14 से 30 सितम्बर तक चलने वाले हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। वहीं, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में राजभाषा पखवाड़ा की शुरूआत की गई है। यह पाखवाड़ा 14 से 29 सितंबर तक चलेगा। भिंड में केशव स्मृति सेवा न्यास द्वारा हिन्दवी स्वराज्य पर व्याख्यान आयोजित किया गया। आकाशवाणी केंद्र गुना में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आगर मालवा में हिन्दी दिवस के मौके पर 632 प्रायमरी विद्यालयों में मेला लगाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here