| | Hindi News

Israel News in Hindi: इजरायल ऐसा देश है जो कभी भी अपने विरोधियों पर जरा सा भी रहम नहीं करता. वो अपने दुश्मनों को सिर्फ मारता नहीं बल्कि उनकी लाशें पाताल से भी ढूंढ निकालता है. इजरायली फौज ने ऐलान किया है कि उन्होंने हमास के मिलिट्री लीडर मोहम्मद सिनवार का शव बरामद कर लिया है. इस दावे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया, जहां गाजा में यूरोपीयन अस्पताल के नीचे हमास की सुरंगों का नेटवर्क का पता लगाने इजरायल ने एक रोबोट सुरंग के अंदर भेजा था.

कैसे मिला शव?

इस रोबोट ने सुरंगों की वीडियोग्राफी कर पता लगाया कि अंदर हमास कमांडर मोहम्मद सिनवार का शव मौजूद है. जिसे इजरायली फौज ने खुदाई करके बाहर निकाल लिया. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक आतंकी का शव बरामद करने के लिए इजरायल ने इतनी मेहनत क्यों की? इस सवाल का जवाब हम आपको बताते हैं

मोहम्मद सिनवार हमास की खतरनाक कस्साम ब्रिगेड का कमांडर था. ये हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के चीफ याह्या सिनवार का छोटा भाई भी था. इजरायल में अक्टूबर 7 के आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी मोहम्मद सिनवार ही था. मोहम्मद सिनवार का उसूल था वो सार्वजनिक आयोजनों में नहीं जाता था, ऐसे इमरजेंसी  इजरायल के पास उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी.

आतंक के बड़े चेप्टर का अंत

गाजा युद्ध के दौरान उसका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपने भाई याह्या के साथ एक सुरंग के अंदर गाड़ी चला रहा था. पिछले साल अक्टूबर में याह्या सिनवार मारा गया था और अब मोहम्मद सिनवार के आतंक का चैप्टर भी इजरायल ने बंद कर दिया है.

इजरायल की साइंस और टेक्नालजी कुछ मामलों में पूरी दुनिया में सबसे बेहतर हैं, खासकर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर और सर्विलांस उपकरण बनाने में उसका कोई जोड़ नहीं हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here