lifestyle hindi tv serial vamps stylish looks
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
जब Vamp बन टीवी की इन एक्ट्रेस ने उड़ाई नींद

हिंदी टीवी सीरियल में यूं तो हमेशा से ही संस्कारी बहू-बेटियों की अदा, स्टाइल और उनके ड्रेसिंग सेंस का बोलबाला रहा है लेकिन कभी आपने सोचा है कि अगर इन सीरियल्स में वैम्प नहीं होती तो उन बहुओं को हिट कौन बनाता। जी हां, जिस तरह बिना किसी विलेन के कोई पिक्चर अधूरी है उसी तरह एक टीवी की सीरियल की जान एक वैम्प हैं और ऐसे में जब ये वैम्प कातिलाना होने के साथ-साथ स्टाइलिश हों तो फिर बात ही क्या है। आज हम आपको टीवी की कुछ ऐसी ही स्टाइलिश वैम्प से मिलाने जा रहे हैं।
2/6
जेनिफर विंगेट

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट तो असल जिंदगी में भी काफी हसीन हैं। ऐसे में जब उन्होंने पहली बार वैम्प को किरदार निभाया तो उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल की भी जबरदस्त चर्चा हुई।
3/6
उर्वशी ढोलकिया

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली उर्वशी ढोलकिया ने कमोलिका बन हर किसी की एक ही बार में छुट्टी कर दी। उनके माथे को छूती हुई बिंदी हो या फिर साड़ी बांधने का अंदाज़ हर किसी को खूब रास आया।
4/6
अदा खान

कलर्स टीवी के सीरियल ‘नागिन’ में यूं तो अदा खान ने एक नेगेटिव किरदार को निभाया लेकिन उनके स्टाइल सेंस की चर्चा एकदम पॉजिटिव हुई। कभी साड़ी तो कभी वेस्टर्न ड्रेस में उन्होंने हर बार छोटे पर्दे पर कहर ढाया।
5/6
अनीता हसनंदानी

‘नागिन 3’ में अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी के दिल पर राज करने वाली अनीता हसनंदानी ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ़ स्क्रीन भी एक कमाल की फैशननिस्टा हैं। अभिनेत्री ने सीरियल में एक बढ़कर एक साड़ी पहनी थी जो देखते ही देखते फैशन का नया ट्रेंड बन गई।
6/6
लवीना टंडन

ज़ी टीवी के फेमस सीरियल ‘जोधा अकबर’ में विलेन का किरदार निभाने वाली लवीना टंडन के क्या कहने, इनके द्वारा पहने गए शरारा ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खूब आकर्षित किया था।
Source link


