home remedies for dark underarms: Underarms Whitening: हर दिन 10 मिनट करें इन 3 में से कोई 1 काम पाएं गोरी अंडरआर्म्स – dark underarms whitening home remedies in hindi

Published By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी चिंतित करती है। क्योंकि आर्मपिट डार्क होने के कारण दोनों को ही सैंडो और स्लीवलेस ड्रेसेज पहनने में दिक्कत आती है। हालांकि आर्मपिट के कलर को फेयर करने के लिए की तरह की कॉस्मेटिक क्रीम्स मार्केट में उपलब्ध हैं लेकिन हम आपको इन्हें यूज करने की सलाह फिलहाल नहीं देंगे। क्योंकि आपके घर की रसोई में ऐसी कई चीजें रखी हैं, जिन्हें अगर आप हर रोज मात्र 10 मिनट उपयोग में लगाएंगे तो आपके अंडरआर्म्स फेयर और स्मूद हो जाएंगे। आइए, जानते हैं कुछ खास होम रेमेडीज के बारे में…

हर दिन नहाने से पहले

हर नहाने जाने से 10 मिनट पहले आधा नींबू लेकर उसे 5-5 मिनट के लिए दोनों अंडरआर्मस में रगड़ें। इसके बाद ही ब्रश और फ्रेश होने का काम करें। ताकि नींबू का रस कुछ देर आपके आर्मपिट की स्किन पर काम कर सके। इसके बाद नहाते समय आर्मपिट को केवल ताजे पानी से धो लें। यहां आपको साबुन या शॉवर जैल लगाने की भी जरूरत नहीं है।

स्किन पर कैसे काम करता है नींबू

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो हमारी स्किन को काला बनानेवाले मेलानिन को कम करने का काम करता है। इसी वजह से नींबू लगाने से हमारी स्किन फेयर हो जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि एक या दो दिन लगाने के बाद ही आप किसी जादू की उम्मीद करने लगें। करीब दो हफ्ते लगातार इसे करिए और खुद फर्क देखिए।

यह भी पढ़ें: मोबाइल दे रहा है आपको काले घेरे, बादाम तेल से करें दूर

NBT

आलू और नींबू से पाए गोरी बाहें

कच्चा आलू है मददगार

आर्मपिट की रंगत सुधारने में कच्चा आलू आपकी बहुत मदद कर सकता है। अगर आपने हर दिन 20 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म्स की डार्क स्किन पर कच्चे आलू की मसाज की तो मात्र 7 दिन में आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे लगाएं कच्चा आलू

एक छोटे कच्चे आलू को धुलकर छील लीजिए और अब इसे बारीक साइट से कद्दूकस कर लीजिए। इस दौरान आलू का कुछ जूस भी निकलेगा इस जूस को फेंके नहीं। सबसे पहले कसे हुए आलू का गूदा उठाकर उससे दोनों अंडरआर्म्स में 10-10 मिनट के लिए मसाज करें। फिर प्लेट में बचा हुआ आलू का रस कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स में लगाएं और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद नहा लें।

NBT

एलोवेरा जेल से होंगी काली अंडरआर्म्स गोरी

एलोवेरा

अगर आपके घर में एलोवेरा प्लांट है तो इससे बेहतर आपके लिए कोई ऑइनमेंट या क्रीम नहीं हो सकती, जो आपकी अंडरआर्म्स को क्लीन और फेयर बना सके। आप एलोवेरा लीफ का छोटा-सा हिस्सा काट लीजिए और उसके ऊपर का हरा कांटेदार छिलका हटा लीजिए। बाकी बचे गूदे को और उससे निकल रहे रस को आप अपनी अंडरआर्म्स पर लगाइए। और गूदे की मदद से आर्म्स में मसाज कीजिए।

यह भी पढ़ें:Cuddapah Almond:चिरौंजी के पेस्ट से हटाएं चेहरे के महीन बाल

ऐसे होग फायदा

एलोवेरा में कई विटमिन्स और मिनरल्स होते हैं। जो स्किन की डलनेस और डेडसेल्स को दूर करने का काम करते हैं। अगर एक सप्ताह तक दिन में दो बार आप एलोवेरा से अंडरआर्म्स की मसाज करेंगी तो आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा। एलोवेरा जेल या प्लांट से ली गई लीफ से आप कम से कम 10-10 मिनट तक दोनों आर्मपिट की मसाज करें और 5 से 7 मिनट इसे लगा रहने देने के बाद नहा लें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here