मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सिमरिया धाम मंदिर के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि बस छिंदवाड़ा से बिछुआ थाना क्षेत्र की ओर जा रही थी और सभी यात्री मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और पुलिस टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई


