सटई रोड पर भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, CCTV फुटेज आया सामने

छतरपुर जिला मुख्यालय के सटई रोड स्थित रामदेव कॉलेज के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।

इस सड़क हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत साफ दिखाई दे रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।

फिलहाल घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/731333.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here