how men can do makeup: हैंडसम दिखने के लिए पुरुष भी कर सकते हैं makeup, जानें इसको करने का सही तरीका – men makeup tips 5 ways to apply makeup as a man

आमतौर पर मेकअप करना लड़कियों का काम माना जाता है। लेकिन यह सच नहीं है। आजकल बहुत से लड़के मेकअप पर अपना हाथ आजमा रहे हैं। हालांकि लड़कों का मेकअप लड़कियों की तरह नहीं होता है। लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए लड़के भी कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

दरअसल, बदलते समय के साथ लड़कों में भी मेकअप का ट्रेंड बढ़ा है। अलग- अलग तरह के परफ्यूम के अलावा अब लड़के मेकअप के सामान भी यूज करने लगे हैं। अगर आप पुरुष हैं और अपने चेहरे पर ब्यूटी प्रोडक्ट ट्राय करना चाहते हैं, तो शरमाएं नहीं। हम आपको बता रहे हैं मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स।

फेशियल क्लींजिंग


मेकअप करने से पहले चेहरे को साफ करना जरूरी है। किसी हर्बल क्लींजर से अपने चेहरे को साफ करें। इसके बाद एक्सफोलिएटिंग स्क्रब से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे आपके चेहरे से मृ त्वचा कोशिकाएं हट जाएंगी और पोर्स खुल जाएंगे। इसके बाद कॉटन से अपने चेहरे पर टोनर लगाएं। इससे त्वचा का पीएच लेवल बना रहता है।

मॉश्चराइजर
अब कोकोनट मिल्क जैसे हल्के मॉश्चराइजर को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेट होती है और मेकअप के लिए तैयार होती है। यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आॉयल-बेस्ड मॉश्चराइजर लगाएं। ऑयली स्किन वाले लोगों को वाटर-बेस्ड मॉश्चराइजर यूज करना चाहिए।

कंसीलर


अब अपने चेहरे पर कंसीलर लगाएं। अगर आप सोच रहे हैं कि कंसीलर सिर्फ लड़कियां लगा सकती हैं, तो आप गलत हैं। यह लड़कों के मेकअप का भी हिस्सा है। कंसीलर चेहरे के डार्क स्पॉट और मुंहासों को छिपा देता है। आपको अपने स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर यूज करना चाहिए। आंख के नीचे और नाक पर कंसीलर लगाकर इसे ब्लेंडर स्पंज से अच्छी तरह ब्लेंड करें।

फाउंडेशन
अपने स्किन टोन से मैच करता हुआ लिक्विड फाउंडेशन लें। इसे ब्रश से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे ब्लेंड करने के लिए आप ब्लेंडर स्पंज का यूज कर सकते हैं। यह पूरे चेहरे के लुक को यूनीफॉर्म कर देता है।

लूज पाउडर


अब लूज पाउडर से अपने मेकअप को सेट करें। चेहरे पर जहां-जहां आपने कंसीलर लगाया है, वहां ब्रश से लूज पाउडर लगाएं। यह आपके मेकअप को सेट करने में मदद करता है।

आइब्रो और लिप्स
आइब्रो पेंसिल से अपने आइब्रो को सेट करें। इसके बाद अपने होठों पर अच्छी क्वालिटी का लिप बॉम लगाएं। इससे आपके होंठ सॉफ्ट नजर आएंगे।

पुरुषों के लिए यह बेस्ट और बेहद आसान मेकअप टिप्स है। इससे न सिर्फ चेहरे का लुक बेहतर होता है बल्कि आपकी पर्सनालिटी में एक अलग कॉन्फिडेंस नजर आता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here