कैसे दिखते हैं नागचंद्रेश्वर, फोटो में ​देखिए, साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए ही खुलते हैं पट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की धरती पर नाग पंचमी का त्योहार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। 21 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे परंपरा के अनुसार महाकालेश्वर मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उचित व्यवस्था की है। सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं। यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here