स्किन केयर में एक्सफोलिएशन मीनिंग इन हिंदीएक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर नियमित रूप से स्किन को एक्सफोलिएट किया जाए तो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है। ये धूल-मिट्टी साफ करने, ब्लैक और व्हाइटहैड हटाने में भी मददगार है।
आइए जानते हैं कि स्किन को एक्सफोलिएट करना कितना जरूरी है और हफ्ते में कितनी बार स्किन टाइप के अनुसार एक्सफोलिएशन की जरूरत पड़ती है।
क्यों जरूरी है एक्सफोलिएशन
चेहरे पर लंबे समय तक चमक लाने के लिए एक्सफोलिएशन आसान तरीका है। ये स्किन टाइप पर निर्भर करता है कि आपको हफ्ते में कितनी बार स्किन को एक्सफोलिएट करने की जरूरत है। आप चाहें तो हफ्ते में दो से तीन बार स्किन को एक्सफोलिएट कर सकती हैं।
यह भी पढें : क्या आप जानती हैं Skin Care Products लगाने का सही समय
ये क्लीजिंग का एक तरीका है जिससे सीबम के उत्पादन को रोकने के लिए बंद रोमछिद्रों को खोलने में मदद मिलती है। इसके अलावा स्किनकेयर से त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे कि दाग-धब्बे, मृत कोशिकाएं, एक्ने और ब्लैकहैड्स आदि भी दूर होते हैं। ये चेहरे की चमक को बढ़ाकर स्किन की खोई नमी को वापिस लाने में मदद करता है।
नीम और बेसन फेसपैक
-
मुंहासे दूर करने के लिए आप इस पैक को लगा सकते हैं। ये मुंहासो को दूर करने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी कम करता है और चेहरे पर चमक लाता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच बेसन, एक चम्मच नीम पाउडर और थोड़ी-सी दही डालें।इन चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। लेकिन मास्क लगाने से पहले चेहरा पानी से जरूर धोएं। 15 मिनट के बाद मास्क को पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस मास्क को लगाएं।यह भी पढें : गर्मियों में ये टिप्स आपकी स्किन को रखेंगे ऑयल-फ्री
-
नीम और हल्दी मिलकर रूखी त्वचा और एक्ने से छुटकारा दिलाकर स्किन को चमकदार बनाते हैं। इस फेसपैक के लिए 2 चम्मच नीम का पेस्ट, 3 से 4 चुटकी हल्दी पाउडर और 1 चम्मच फेंटी हुई क्रीम लेकर मिक्स कर लें। जरूरत हो तो इसमें पानी की कुछ बूंद भी डाल सकते हैं। ऑयली त्वचा है तो क्रीम न डालें।इस मास्क को 10 मिनट के लिए चेहरे पर ही लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।यह भी पढें : करेले से बनाएं ये 3 तरह के फेस पैक, चेहरे से मुंहासों का हो जाएगा सफाया
-
नीम की ही तरह एलोवेरा भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये फेसपैक स्किन को साफ रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच नीम का पाउडर और दो चम्मच एलोवेरा जैल डालकर मिक्स कर लें। पहले चेहरे पर गुलाब जल छिड़कें और उसके बाद इस मिश्रण से चेहरे की मालिश करें। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।यह भी पढें : क्या आप जानती हैं Skin Care Products लगाने का सही समय
-
नीम के साथ-साथ तुलसी में भी बैक्टीरिया-रोधी गुण होते हैं। नीम और तुलसी से बना फेसपैक दाग-धब्बों, एक्ने को दूर कर त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। इस पैक को बनाने के लिए मुट्ठीभर तुलसी और नीम की पत्तियां लें। इन्हें दिनभर धूप में सूखने के लिए रख दें। जब ये सूख जाएं तो इन्हें पीसकर पाउडर बना लें।अब एक कटोरी में 1 चम्मच शहद (अगर आपकी रूखी या नॉर्मल स्किन है), एक चम्मच चंदन पाउडर या मुल्तानी मिट्टी (अगर ऑयली त्वचा है) डालें। इसमें नीम और तुलसी के पत्तों से बना पाउडर डालकर कुछ बूंद पानी डालें और पेस्ट तैयार कर लें।इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन (गोल-गोल घुमाते हुए) में स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।यह भी पढें : किचन की इन चीजों से न बनाएं फेस पैक, रातों-रात बर्बाद हो सकता है चेहरा
-
नीम और नींबू दोनों में ही औषधीय गुण होते हैं जो त्वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में बहुत ही असरकारी होते हैं। ये फेसपैक बनाने के लिए नीम की कुछ पत्तियां लें और उन्हें पीस कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसकी जगह आप नीम पाउडर भी ले सकती हैं। अब इस पेस्ट में एक पूरा नींबू निचोड़ दें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगभग 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।यह भी पढें : जवानी में भी सफेद हो रही हैं आईब्रो, तो घर बैठे ऐसे करें डाई
कैसे करें एक्सफोलिएशन
स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को धो लें। इसके बाद स्क्रब करें। क्लींजिंग से चेहरे से सारी धूल-मिट्टी निकल आती है।एक्सफोलिएशन के दौरान एक बात का ध्यान रखें कि आपको सर्कुलर मोशन में ही अपने हाथों को चलाना है। एक्सफोलिशन सिर्फ कुछ मिनट तक ही होना चाहिए। स्किन को नमी देने के लिए एक्सफोलिएशन के बाद मॉइस्चराचर जरूर लगाएं।
यह भी पढें : चेहरे के T-Zone के लिए स्किन केयर टिप्स
कितनी बार करें एक्सफोलिएट
ड्राई और सेंसिटिव स्किन : आपको ज्यादा केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों को हफ्ते में एक या दो बार ही स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहिए। यह भी पढें : Dry Skin है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
ऑयली और एक्ने वाली स्किन : इस तरह की स्किन को हफ्ते में दो या तीन बार एक्सफोलिएट किया जा सकता है। इस स्किन टाइप के लोगों को किसी भी प्रोडक्ट से जल्दी एलर्जी हो सकती है इसलिए इन्हें बहुत सोच-समझकर अपने लिए प्रोडक्ट चुनने चाहिए।
कॉम्बिनेशन स्किन : अगर आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है तो आप हफ्ते में दो या तीन बार एक्सफोलिएशन कर सकते हैं।