how to avoid infection: Health Tips For Men And Women : शरीर के इन अंगों को बार-बार न छुएं, महिला और पुरुष दोनों को हो सकते हैं ये 5 गंभीर रोग – health tips for men and women both should avoid to touch these body parts to avoid infection

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Health Tips For Men And Women : शरीर के इन अंगों को बार-बार न छुएं, महिला और पुरुष दोनों को हो सकते हैं ये 5 गंभीर रोगबदलते हुए मौसम में लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। खासकर कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में बिना सैनिटाइज किए हुए हाथों से शरीर के विभिन्न अंगों को छूने से मना किया गया है। ऐसा करने से कोरोना वायरस का संक्रमण कई गुना तक कम हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि महिलाओं और पुरुषों दोनों को अपने शरीर के कुछ खास अंगों को सामान्य तौर पर भी बार-बार नहीं छूना चाहिए। जो महिला और पुरुष इन आदतों का शिकार है वह किसी गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं।

आइए जानते हैं कि शरीर के वह कौन से खास अंग है जिन्हें बार-बार नहीं छूना चाहिए। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को आज से ही छोड़ दें।

​होंठ

NBT

होंठ को बार-बार छूने की आदत महिलाओं पर ज्यादा हावी होती है। वह अपने मेकअप का खास ख्याल रखने के कारण चेहरे के इन हिस्सों को कई बार टच करती हैं। कुछ पुरुष भी इस आदत का शिकार होते हैं। यह न केवल होठों के आकार को बिगाड़ सकता है बल्कि होठों की मुलायम त्वचा को यह काफी नुकसान पहुंचाएगा। इसलिए बार-बार अपने होठों को छूने से बचना चाहिए।

​​आंख को न टच करें

NBT

आंखें हमारे शरीर का एक ऐसा अहम हिस्सा होती हैं जिसके जरिए हम अपने आसपास की चीजों को देख सकते हैं। कुछ महिलाएं और पुरुषों को एक खराब आदत यह भी होती है कि वह अपनी आंखों को बार-बार छूते हैं। ऐसा करने के दौरान अगर आपके हाथों में कोई कीटाणु मौजूद है तो वह आंखों में किसी गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी आंखों को बार-बार ना छुएं।

​नाक

NBT

श्वसन प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए नाक के जरिए ही सांस का आदान-प्रदान होता है। कुछ लोगों को अपनी नाक में बार-बार उंगली को टच कर आने की आदत होती है। यह नाक में बड़ी आसानी से संक्रमण फैला सकता है जिसके कारण आपको श्वसन संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह आदत कम देखने को मिलती है। हालांकि महिला और पुरुष दोनों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

​कान

NBT

अपने कई लोगों को देखा होगा कि वह अपने कानों को साफ करने के लिए किसी ईयर क्लीनर की बजाए अपनी उंगलियों का सहारा लेते हैं। यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। हाथों की उंगलियों में कई ऐसे कीटाणु मौजूद रहते हैं जो हमें नहीं दिखाई देते हैं। इन कीटाणुओं से कान का संक्रमण भी हो सकता है। कान का संक्रमण कभी-कभी गले में सूजन का कारण भी बन जाता है। इसके कारण छोटी इन्फेक्शन और लिंफ नोड्स में सूजन भी हो जाती है। इसलिए अपने कानों को हाथ साफ किए बिना हाथों से ना छुएं।

यह भी पढ़ें : पेट दर्द-कब्ज को दूर रखेगी सलाद, इसे खाने का तरीका जान लें

​मुंह

NBT

खाना खाने के बाद कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने मुंह में फंसे हुए खाने को साफ करने के लिए उंगली का ही प्रयोग करते हैं। यह देखने में अजीब लगने के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियों को सीधे शरीर में पहुंचा सकता है। इसलिए जिन लोगों में ऐसी आदत है उन्हें इसे आज से ही छोड़ने की कोशिश शुरू कर देनी चाहिए। हाथों पर मौजूद गंदे बैक्टीरिया पाचन क्रिया को भी बिगाड़ सकते हैं। मुंह को साफ करने के लिए गर्म पानी या फिर माउथवॉश का ही प्रयोग करें।

​नाभि

NBT

यह सुनकर आपको अजीब लगेगा, लेकिन आपके आसपास ही कुछ ऐसे लोग होंगे जो बातचीत करने के दौरान अपनी नाभि में खुजली करते हुई दिखाई दे सकते हैं। ऐसा करने से पेट में दर्द होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इतना ही नहीं, कभी-कभी नाभि में संक्रमण भी हो जाता है और इसके लिए डॉक्टरी इलाज की भी जरूरत पड़ जाती है। इसलिए आपको खुद ऐसा करने से बचना चाहिए और अगर आपके सामने कोई ऐसा कर रहा है तो उसे भी यह करने से रोकें।

यह भी पढ़ें : आलस की वजह से बढ़ गया था इस शख्‍स का वजन, अब घटाया 33 kg


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here