how to curl your eyelashes with an eyelash curler: आंखों की बढ़ेगी खूबसूरती, अगर आई लैशेज कर्ल करते समय रखेंगी इन बातों का ध्‍यान – makeup tips how to curl your eyelashes perfect and easy way

Published By Purnima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

आंखों का मेकअप उतना ही अमह होता है जितना कि चेहरे का। मगर कुछ महिलाएं आंखों के मेकअप पर उतना ध्‍यान नहीं देती जितना कि देना चाहिये। आंखों का मेकअप अगर अच्‍छी तरह से किया गया हो तो चेहरे का पूरा लुक बदल जाता है। वहीं अगर काजल, आईशैडो और आईलाइनर पर अगर ध्‍यान दे भी दिया तो आईलैशेज को कर्ल करना भूल जाती हैं या फिर सही तरीके से कर्ल नहीं करती। यहां जानें आईलैशेज को कर्ल करते समय किन गलतियों से बचना चाहिये…

आई लैशे को लास्‍ट न करें कर्ल

बेस मेकअप करने से पहले आई लैश को कर्ल करना चाहिये नहीं तो आंखों की खूबसूरती छिप जाती है। ऐसा करने से आंखों के शेप के अनुसार मेकअप किया जा सकता है।

लैशेज को कर्ल करने से पहले न लगाएं मस्‍कारा

कई लड़कियां आंखों पर पहले मस्‍कारा लगाती हैं और फिर आईलैश को कर्ल करती हैं। मगर ऐसा करने से लैश में चिपचिपापन आ जाता है और मस्‍कारा बाहर फैलने लगता है।

कर्ल करते समय न लगाएं जोर

आई लैशेज को कर्ल करते समय ज्‍यादा जोर से न दबाएं। ऐसा करने से आपकी लैशेज कमजोर होकर टूटने लगेंगी। साथ ही कर्लर पर हमेशा ऊपर की तरफ दबाव देना चाहिए।

कर्लर को करें हल्‍का सा गर्म

हल्के गर्म कर्लन से आईलैशेज अच्छी तरह कर्ल होती हैं। लेकिन कुछ लड़कियों को शायद ही ये बात पता होगी। आई लैश कर्लर को अगर ब्‍लो ड्रायर से हल्‍का गर्म कर लिया जाए तो इससे आपकी पलकें और भी अच्‍छे से कर्ल होंगी।

आई लैश को कर्ल करते समय इन छोटी छोटी बातों का ध्‍यान रखना चाहिये। ऐसा करने से आपकी आंखों का मेकअप और भी खूबसूरत दिखेगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here