How to improve sexual health: Men’s Health : रात में सोने से पहले शिलाजीत में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, इस बीमारी से बचे रहने में भी मिल सकती है मदद – evidence based shilajit benefits for men with 1 glass milk can prevent heart disease and boost men sexual health

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

शिलाजीत का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में बस एक ही बात आती है कि यह पौरुष शक्ति को बढ़ाने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करता है। कई प्रकार की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिए हम उसका जिक्र करने से चूक जाते हैं। यह न केवल हमारी क्वालिटी ऑफ लाइफ को खराब करता है बल्कि कई गंभीर बीमारियां भी इसी के कारण जन्म ले लेती हैं।

यहां पर आपको शिलाजीत का सेवन एक विशेष पेय पदार्थ के साथ करने के बारे में बताया जाएगा। यह एक गंभीर बीमारी के खतरे को कम कर सकता है। जिसकी चपेट में आने के कारण भारत में हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। आइए जानते हैं कि शिलाजीत का सेवन आखिर किसके साथ करना है और यह कौन-सी बीमारी के खतरे को कम कर सकता है?

दूध के साथ करना होगा सेवन

शिलाजीत एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो हिमालय की चट्टानों के नीचे पाया जाता है। कई सालों की लंबी रासायनिक प्रक्रिया के बाद यह विशेष औषधीय पदार्थ तैयार होता है जिसकी भारतीय बाजार में मांग भी बहुत ज्यादा है। इसे आप दूध के साथ पीने के लिए अगर इस्तेमाल करते हैं तो यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। शिलाजीत सूखने के बाद पाउडर के रूप में भी तैयार किया जाता है और आप इसे आसानी से किसी भी जनरल शॉप से खरीद सकते हैं। रात में सोने से पहले एक चम्मच शिलाजीत पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर पीना काफी लाभदायक माना जाता है। आइए अब यह जानते हैं कि यह किस गंभीर बीमारी से बचाए रखने में भी मददगार साबित होता है…

यह भी पढ़ें : पुरुषों को इसलिए जरूर खाना चाहिए मखाना

दिल की बीमारियों से बचाए

NBT

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, पूरी दुनिया में हर साल 17.9 मिलियन लोगों की मौत केवल हृदय रोगों के कारण होती है। आपके आसपास या फिर आपके परिचित भी कई लोग ऐसे होंगे जो हृदय रोग की बीमारियों से जूझ रहे होंगे।

इस समस्या से बचे रहने के लिए वैज्ञानिक रूप से भी इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि शिलाजीत का सेवन करना हृदय रोग से जुड़े कई प्रकार के गंभीर जोखिम को कम कर देता है। इसके कारण आप दिल की जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं।इसलिए बिना झिझक आप भी इसका सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

लहसुन और शहद का सेवन करने से होते हैं यह फायदे : Video

लहसुन के साथ इस तरह खाएंगे शहद तो नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरतलहसुन के साथ इस तरह खाएंगे शहद तो नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरतलहसुन में एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जो आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं. ये आपके दिल का खयाल रखता है और बीपी कंट्रोल करता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर शहद के साथ एक खास तरीके से खाया जाए तो आपको इसके दोगुने फायदे मिलेंगे. आज बात करेंगे इसी खास तरीके के बारे में, साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि कौनसे हैं वो ढेर सारे फायदे जो इसके सेवन से आपको मिलेंगे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here