How to Increase Testosterone: Men’s Health : सफेद मूसली पाउडर का 2 चीजों के साथ करें सेवन, पुरुषों को मिलेगा कमाल का फायदा – 5 health benefits of white musli powder with milk for men

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Men's Health : सफेद मूसली पाउडर का 2 चीजों के साथ करें सेवन, पुरुषों को मिलेगा कमाल का फायदापुरुषों की सेहत से जुड़ी हुई कई प्रकार की समस्याओं का निदान करने के लिए सफेद मूसली पाउडर का सेवन प्राचीन समय से ही किया जा रहा है। आयुर्वेद में भी इसके सेवन से होने वाले कई बेहतरीन फायदों के बारे में बताया गया है। इसका सेवन अगर नियमित रूप से किया जाए तो यह शरीर से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं को दूर रखने के साथ-साथ पुरुषों की पौरुष क्षमता को भी मजबूत करता है। सफेद मूसली आप को बड़ी आसानी से किसी भी ग्रॉसरी शॉप पर मिल जाएगी जिसके बाद आप इसका पाउडर खुद से भी तैयार कर सकते हैं।

आइए अब आपको वह बताते हैं कि सफेद मूसली पाउडर को किन दो चीजों के साथ मिलाकर सेवन करना है जिससे शरीर को बेहतरीन फायदा मिल सके।

​इन दो चीजों के साथ करें सेवन

NBT

पुरुषों की यौन समस्याओं से जुड़ी हुई परेशानियों को दूर करने के लिए अक्सर दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ-साथ कई सारे खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए भी दूध का इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है। सफेद मूसली पाउडर को एक गिलास दूध और एक चम्मच शहद में अच्छी तरह मिलाकर स्वादिष्ट ड्रिंक बनाएं और उसका सेवन करें। इससे होने वाला बेहतरीन फायदा पुरुषों को कुछ ही हफ्तों में नजर आने लगेगा। पुरुष चाहें तो इस ड्रिंक का सेवन नियमित रूप से भी कर सकते हैं लेकिन इस दौरान मूसली पाउडर की मात्रा को सीमित रखना होगा।

​पौरुष शक्ति होगी मजबूत

NBT

सफेद मूसली पाउडर बेहतरीन पोषक तत्व होने के साथ-साथ यह उर्जा का भी भंडार माना जाता है। इसके अलावा मूसली के सेवन से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बूस्ट करने में मदद मिलती है। यह हार्मोन पुरुषों की कमजोरी को दूर कर उनकी यौन क्षमता को भी विकसित करता है और उसे मजबूत बनाता है। शादीशुदा जिंदगी पुरुषों को सफेद मूसली पाउडर का सेवन हफ्ते में दो बार जरूर करना चाहिए।

​स्पर्म क्वालिटी को मेंटेन रखने में

NBT

स्पर्म क्वालिटी को मेंटेन बनाए रखने के लिए भी कई प्रकार के फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। मूसली का सेवन करने के कारण भी इसमें काफी फायदा देखा जा सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, मूसली पाउडर को दूध के साथ मिलाकर पीने से स्पर्म काउंट में बढ़ोतरी होती है और इसकी क्वालिटी को बूस्ट करने में भी काफी मदद मिलती है। यौन समस्याओं से जूझ रहे पुरुषों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मुंह के छालों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

​सिरदर्द को दूर करने में

NBT

सिर दर्द की समस्या से जो लोग परेशान रहते हैं उन्हें इस खास ड्रिंक का लाभ मिल सकता है। सिरदर्द की समस्या स्ट्रेस, हार्मोनल असंतुलन या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं, सफेद मूसली पाउडर और दूध का सेवन करने के कारण स्ट्रेस को कम करने में काफी मदद मिलेगी। इससे सिरदर्द की समस्या को दूर करने में लाभदायक असर देखने को मिल सकता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए

NBT

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सफेद मूसली पाउडर में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें घरेलू उपचार के रूप में सफेद मूसली पाउडर के साथ दूध और शहद का सेवन कराया जा सकता है। हालांकि, स्थिति गंभीर होने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें : पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए दवाओं का सेवन आज ही कर दें बंद, नही तो झेलनी पड़ेंगी ये 5 समस्याएं

​हड्डियां होंगी मजबूत

NBT

महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को बुजुर्गों होने पर हड्डी से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं परेशान करती हैं। गठिया, हड्डियों का कमजोर हो जाना और शरीर के विभिन्न जोड़ों में लगातार दर्द बने रहने की समस्या बुजुर्गों के लिए बहुत आम हो जाती है। इस समस्या से बचे रहने के लिए पुरुष अगर लंबे समय से मूसली पाउडर और दूध का सेवन कर रहे हैं तो उससे उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम की पूर्ति होगी और हड्डी से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का खतरा भी कई गुना तक कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : दूध का उपयोग करते समय Covid-19 का खतरा ऐसे दूर करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here