Wednesday, June 25, 2025
HomeUncategorizedhow to lower blood pressure: How To Lower Blood Pressure : हाई...

how to lower blood pressure: How To Lower Blood Pressure : हाई ब्लड प्रेशर के मरीज पिएं ये शेक, कभी नहीं होगी ये समस्या – how to lower blood pressure with banana shake

NBT

कई लोगों को आपने देखा होगा कि उनका ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है। यह विभिन्न प्रकार की मेडिकल कंडीशन और दिनचर्या पर निर्भर करता है। कभी-कभी किसी का ब्लड प्रेशर इतना बढ़ जाता है कि जान पर बन जाती है। इसका सबसे ज्यादा खतरा रात में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को उस समय होता है जब उन्हें अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और घबराहट के कारण वह स्ट्रोक की चपेट में भी आ जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचे रहने के लिए यहां पर एक ऐसे ही खास शेक के बारे में बताया जा रहा है जिसे पीने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में भी काफी मदद मिलेगी।



बनाना शेक का करना है सेवन

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचे रहने के लिए बनाना शेक आपको बेहतरीन रूप से फायदा पहुंचा सकता है। इसके वैज्ञानिक कारण को अगर समझने की कोशिश करेंगे तो यह बहुत आसान है। केले के अंदर मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। यह एक ऐसा मिनरल है जो ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। इस कारण यदि आप बनाना शेक का सेवन रात में सोने से पहले करते हैं तो उससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।

मिलेगा और भी फायदा

इतना ही नहीं, केले का सेवन करने के कारण टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में भी वृद्धि होती है जो पौरुष शक्ति को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। इससे आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा की भी पूर्ति होगी और रात में जल्दी नींद आने के लिए भी केला काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए अब इसको तैयार करने की विधि के बारे में जानते हैं….

सामग्री

  • 2 बादाम
  • 1 कप दूध
  • 1 केला



बनाने की विधि

  • सबसे पहले केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • बादाम को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • केले और बादाम को जूसर जार में डालकर ऊपर से दूध मिला दें।
  • अब जूसर को कम से कम 5 से 7 मिनट तक चलाएं ताकि यह अच्छी तरह से शेक के रूप में तैयार हो जाए।
  • अब इसे एक गिलास में निकालें और इसका सेवन करें।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100