how to use garlic for weight loss: सुबह उठते ही पिएं लहसुन का पानी, एक महीने के अंदर कम हो जाएगा Belly Fat! – how to lose belly fat with garlic water know how to prepare to reduce weight fast

लॉकडाउन के दौरान मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अधिकांश लोग अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान हैं। वजन बढ़ना बहुत आसान है लेकिन इसे कम करना उतना ही मुश्किल। डायटिंग और वर्कआउट करने के बाद पेट की चर्बी कम होने में महीनों लगते हैं। लेकिन यदि जल्दी से फिट होना चाहते हैं, तो लहसुन पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

बेली फैट कम करने के लिए लहसुन का पानी एक बेहतर ऑप्शन है। भारतीय घरों में भोजन में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लहसुन न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाता है बल्कि हृदय रोगों से बचाने के साथ ही वजन को भी कम करता है। आइए जानते हैं लहसुन का सेवन करने के विभिन्न तरीके।

वजन घटाने में कैसे काम करता है लहसुन

  1. लहसुन में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी और मैंगनीज होता है। ये सभी पोषक तत्व वजन घटाने में मदद करते हैं। यदि आप हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने के साथ नियमित लहसुन का सेवन करते हैं, तो एक हफ्ते में आपका वजन घट सकता है।
  2. लहसुन में फैट बर्न करने वाले कंपाउंड पाए जाते हैं। ये शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करते हैं।
  3. लहसुन शरीर से विषाक्त पदार्थों और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। साथ ही पाचन शक्ति को बढ़ाता है जिससे वजन तेजी से घटता है।
  4. लहसुन में भूख कम करने के गुण पाए जाते हैं जिससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
  5. लहसुन मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है जिससे एनर्जी लेवल बढ़ता है। यह कैलोरी को बर्न करता है और वजन घटाने में मदद करता है

Also read: मोटापा घटाना है तो जान लें पानी पीने का यह सही तरीका, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी

बेली फैट घटाने के लिए ऐसे करें लहसुन के पानी का सेवन


नियमित सुबह खाली पेट लहसुन पानी का सेवन करने से वजन बहुत तेजी से घटता है। यह नींबू पानी से भी ज्यादा फायदेमंद है। एक गिलास पानी में 2-3 कच्चे लहसुन की कलियां डालें। रात भर में पानी लहसुन के पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है। सुबह खाली पेट आधे पानी का सेवन करें जबकि आधा पानी दिन में पीएं। 3 से 4 हफ्ते में आपका वजन काफी घट जाएगा।

Also read: 3 घंटे के अंदर मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है हरी मिर्च, मोटे लोग डाइट में जरूर करें शामिल

लहसुन और शहद


शहद में लहसुन की कुछ कलियां मिलाकर एक घंटे के लिए रख दें। इसके बाद इनका सेवन करें। यह वजन घटाने में मदद करता है।

लहसुन और नींबू पानी

एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और कद्दूकस लहसुन मिलाएं। खाली पेट इसका सेवन करें। कम समय में बेली फैट घटाने का यह आसान उपाय है।

वजन घटाने के लिए लहसुन पानी का सेवन एक सस्ता और आसान उपाय है। यह एक्स्ट्रा बॉडी फैट को बर्न करता है और आपको फिट रखने में मदद करता है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here