सिवनी में नवविवाहिता पत्नी को पति ने गिफ्ट में दिया ‘तीन तलाक’

  • पुलिस में शिकायत करने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा


भोपाल। भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही तीन तलाक (Triple Talak) को देश में प्रतिबंधित कर दिया हो, लेकिन यह कृकृत्य थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिवनी जिले में आया है। सिवनी शहर की नवविवाहिता की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। कुछ दिन पहले बैंगलोर निवासी पति समीर खान ने अचानक घरेलू विवाद पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। 28 वर्षीय पत्नी रुखसार ने घटना की शिकायत महिला थाने में दर्ज करवाई। और पत्नी द्वारा पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर पति द्वारा पत्नी के साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में पत्नी गम्भीर रूप से घायल है, जिसे घटना के बाद जिला अस्पताल सिवनी में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जंहा घायल पत्नी का ईलाज जारी है। वही मारपीट की घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वही पीड़िता ने उसे ट्रिपल तलाक देने वाले पति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की पुलिस से मांग की है। सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा चार के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स कॉलेज

Alia Bhatt

हिंदू धर्म इस्लाम

#मानदेयवृद्धि

Gandhinagar, Gujarat

#साइकिल_दे_रहे_मामा

#NirmalaSitharaman

#BoxOffice

Nepal

कश्मीरी पंडित

#Chandrayaan3

#लेवल_2_4500_पद_बढाओ

भीम आर्मी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here