I.N.D.I.A. Alliance पर घिरी कांग्रेस, अशोक चक्र के इस्तेमाल पर अध्यक्ष को भेजा नोटिस

I.N.D.I.A. Alliance
I.N.D.I.A. Alliance

ग्वालियर। कांग्रेस के नेतृत्व में गठित हुए विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A. Alliance मुश्किलों में घिर गया है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ वकील अवधेश सिंह तोमर ने इस गठबंधन को नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस I.N.D.I.A. Alliance के Logo लोगो में लगाए गए अशोक चक्र हो लेकर जारी किया गया है।

वकील अवधेश ​सिंह तोमर (Advocate Awadhesh Singh Tomar) ने यह नोटिस कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्किाजुर्न खड़गे (Mallikarjun Khadge) को भेजा है। ग्वालियर के वकील तोमर ने अपने नोटिस में खड़गे से India डॉट गठबंधन के लोगो में अशोक चक्र के इस्तेमाल पर जवाब मांगा है।

इस नोटिस पर 3 दिन में जवाब देने को कहा गया है। वकील अवधेश सिंह तोमर ने ‘लोगो’ से अशोक चक्र हटाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि अगर यह ‘लोगो’ नहीं हटाया गया तो वे इस I.N.D.I.A. Alliance गठबंधन को न्यायालय में घसीटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here