ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत से हार के बीच Pakistan Cricket Board अध्यक्ष Mohsin Naqvi पर विवाद

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार के दौरान कोलंबो के स्टेडियम से सामने आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़ते नजर आए।बताया जा रहा है कि जब भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर दबाव बना दिया और 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट गिरा,

तब टीम का स्कोर 77/5 था। इसी दौरान नकवी वीवीआईपी बॉक्स से उठकर बाहर जाते दिखे। पीटीआई द्वारा जारी वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे हार से पहले मैदान छोड़ना बताया और जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।

हालांकि, आधिकारिक रूप से उनके जल्दी जाने के कारणों पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here