कैसे कामल दिखाती है शहद और दालचीनी की चाय

शहद और दालचीनी दोनों में ही हीलिंग प्रॉपर्टी होती हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो संक्रमण से लडने में मददगार हैं। इसी तरह से दालचीनी सूजन से लडने और शरीर की मरम्मत करने के लिए बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है।
ऐसे में दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन शरीर में एलर्जी और घावों से लडने के लिए एक बेहतर है। जब इन दोनों का चाय के रूप में सेवन किया जाता है, जो कब्ज की समस्या चुटकियों में दूर हो जाती है। इस तरह ये शरीर को संक्रमण से बचाने और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक शानदार तरीका है।
पेट-जांघ और कमर की चर्बी को मक्खन की तरह पिघला देती है दालचीनी, यूंं करे कमाल!
शहद-दालचीनी की चाय बनाने का तरीका

- एक चौथाई चम्मच – दालचीनी पाउडर
- एक चम्मच- शहद
- एक कप- पानी
कैसे बनाएं-
शहद-दालचीनी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबलने रख दें। अब इसमें दालचीनी पाउडर को अच्छी तरह से मिलाएं। पानी को 2-3 मिनट तक उबलने दें। अब मिश्रण को एक कप में डालें , शहद मिलाएं और एक घूंट में पी जाएं।
अच्छी सेहत और इम्यूनिटी के लिए आप इस दालचीनी-शहद के काढ़े या चाय को रोजाना पी सकते हैं। खासतौर से इसे सुबह नाश्ते से आधा घंटे पहले पीना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। आप चाहें तो रात में सोने से पहले भी इसे पी सकते हैं। कुछ ही दिनों में आप इम्यूनिटी में सुधार महसूस करेंगे और आप संक्रमण से बच पाएंगे।
अंग्रेजी में इस स्टोरी को पढ़ने के लिएयहां क्लिक करें
Source link

