improving immunity with ayurveda: Improving Immunity With Ayurveda : आयुर्वेदिक तरीके से मजबूत करें रोग प्रतिरोधक क्षमता, इन 5 औषधियों से मिलेगी मदद – 5 best herbs to improving immunity with ayurveda to avoid diseases and infections

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Improving Immunity With Ayurveda : आयुर्वेदिक तरीके से मजबूत करें रोग प्रतिरोधक क्षमता, इन 5 औषधियों से मिलेगी मददरोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए कई प्रकार के फूड्स का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। खासकर विटामिन सी से भरपूर फूड का सेवन एंटीऑक्सीडेंट के रूप में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का कार्य करता है। वहीं, आयुर्वेद में ऐसे कई सारे तरीके दिए गए हैं जिससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। आयुर्वेद में कुछ खास जड़ी बूटी और औषधियों का भी जिक्र किया गया है जिनका नियमित रूप से हमारे भोजन में भी इस्तेमाल होता है।

यह मुख्य रूप से मसालों के रूप में हमारे डायट का प्रमुख हिस्सा होते हैं। आयुर्वेद में इस बात की पुष्टि की गई है कि इनके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों और गंभीर रोगों की चपेट में आने से भी बचा जा सकता है। आइए अब इन औषधियों के बारे में जानते हैं जिनसे इम्यून सिस्टम को घर बैठे ही मजबूत किया जा सकता है।

​​हल्दी

NBT

सेहत के लिए रामबाण इलाज कही जाने वाली हल्दी का उपयोग नियमित रूप से हमारे घर के खाने में किया जाता है। भारतीय मसालों में हल्दी का प्रमुख स्थान है और सेहत से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों और समस्याओं को दूर करने के लिए भी हल्दी का सेवन किया जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए हल्दी को गोल्डन ड्रिंक यानी कि दूध के साथ उबालकर ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा हल्दी का सेवन अगर आप शहद और पानी में अच्छी तरह उबालकर करते हैं तो इससे भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में काफी मदद मिलती है।

​अश्वगंधा

NBT

अश्वगंधा एक ऐसी औषधीय जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल घर में रहने वाले बुजुर्ग अक्सर करते रहते हैं। कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में इसका सेवन आम लोगों के बीच भी बड़ी तेजी से बढ़ा है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अश्वगंधा का सेवन आप दूध के साथ कर सकते हैं।

कई क्लिनिकल ट्रायल और रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि अश्वगंधा का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके साथ-साथ यह तनाव को दूर करने अनिद्रा की समस्या से बचाने और पौरुष शक्ति को मजबूत करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

​तुलसी

NBT

तुलसी लगभग सभी घरों में बड़ी आसानी से मिल जाती है। घर की महिलाएं रोज सुबह इसका पूजन भी करती हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती है। तुलसी की पत्तियों में ऐसे विशेष गुण देखे गए हैं जिनका सेवन करने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में प्रभावी रूप से मदद मिलती है। नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के अनुसार भी इस बारे में पुष्टि की गई है कि तुलसी की पत्तियों का सेवन अगर शहद के साथ किया जाए तो यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से मदद करती है।

यह भी पढ़ें : हवा से फैल रहा कोरोना, पढ़ें WHO की गाइडलाइन

​गिलोय

NBT

गिलोय आपको कैप्सूल के रूप में या फिर हरी पत्तियों के रूप में भी बड़ी आसानी से मिल जाएगा। गिलोय के पौधे के विभिन्न हिस्सों का प्रयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए बड़ी आसानी से किया जा सकता है। इस पौधे के सभी अंगों में विशेष औषधीय गुण पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए काफी प्रभावी माना जाता है। आयुष मंत्रालय के द्वारा भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचे रहने के लिए गिलोय का सेवन करने की सलाह दी गई है। इसकी पत्तियों का सेवन जूस के रूप में भी किया जाता है।

​अदरक

NBT

सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षणों को ठीक करने के लिए प्राचीन समय से ही अदरक का प्रयोग किया जा रहा है। आयुर्वेद में भी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।

वहीं, जब बात आती है रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने की तो इसमें मौजूदएंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी इम्यून सेल्स को कमजोर होने से बचाती है। इसका सीधा असर इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए कार्य करता है। आप चाहें तो अदरक का सेवन पानी में उबालकर भी कर सकते हैं। कई लोग इसे गुड़ के साथ चबाकर खाना भी पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें : इस इम्युनिटी बूस्टर काढ़े से ठीक हुआ कोरोना

कोरोना के बाद चीन में इस महामारी से अलर्ट, 14 दिन में हो सकती है मौत

कोरोना के बाद चीन में इस महामारी से अलर्ट, 14 दिन में हो सकती है मौतकोरोना के बाद चीन में इस महामारी से अलर्ट, 14 दिन में हो सकती है मौतकोरोनावायरस ने अपने सितम ढाना अभी तक बंद भी नहीं किया कि एक और महामारी की खबर ने दुनियाभर के लोगों की नींदे उड़ा दी है. विशेषज्ञों की मानें तो इस बीमारी में इतनी क्षमता है कि ये पूरी मानव सभ्यता को खत्म कर सकती है. ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि एक समय में इसने दुनियाभर की लगभग ⅓ आबादी को खत्म कर दिया था,जिसके बाद इसे ब्लेक डेथ कहा जाने लगा था. इस बीमारी ने एक बार फिर दस्तक दी है.

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here